12 दिन से भूख हड़ताल पर JNU छात्र; जेंडर न्यूट्रल वॉशरूम, ट्रांसजेंडर्स के लिए हॉस्टल सहित NTA से दूरी भी है डिमांड लिस्ट में
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में छात्रों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी है. 3 अक्टूबर से JNUSU प्रेसिडेंट अदिति मिश्रा सहित 17 स्टूडेंट्स 'साबरमती टी पॉइंट' पर कई मांगों के साथ प्रोटेस्ट कर रहे हैं.
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में छात्रों का आंदोलन चल रहा है. 27 सितंबर से जेएनयू छात्रसंघ (JNUSU) के पदाधिकारियों और छात्रों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कैंपस के 'साबरमती टी पॉइंट' पर जारी है. JNUSU के मुताबिक, शुरुआत में 4 छात्रों ने हंगर स्ट्राइक शुरू की थी. वहीं, 3 अक्टूबर से 17 छात्र भूख हड़ताल पर हैं, जिनमें स्टूडेंट यूनियन की प्रेसिडेंट अदिति, वाइस प्रेसिडेंट गोपिका और जनरल सेक्रेटरी सुनील शामिल हैं. यह आंदोलन स्टूडेंट यूनियन के बैनर तले चल रहा है, लेकिन इसमें AISA, SFI, DSF, AISF, DISHA और PSA जैसे छात्र संगठन शामिल हैं. स्टूडेंट यूनियन ने कैंपस से जुड़े कई मुद्दों को लेकर यह आंदोलन शुरू किया था. इनमें हॉस्टल, लाइब्रेरी के इंफ्रास्ट्रक्चर, PhD में एडमिशन, कैंपस की सुरक्षा और JNUSU के पदाधिकारियों के सस्पेंशन से जुड़ी कई मांगें शामिल हैं.

प्रदर्शनकारी छात्र कहते हैं कि इन मुद्दों का सीधा असर उनकी पढ़ाई-लिखाई और कैंपस में बुनियादी सुविधाओं तक उनकी पहुंच पर पड़ता है. उन्होंने कहा कि जब तक प्रशासन इस पर कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं देता, तब तक वे भूख हड़ताल जारी रखेंगे.

हंगर स्ट्राइक पर बैठे स्टूडेंट्स की लिस्ट

दानिश अली
छात्रों की क्या मांगें हैं?
- CPO मैनुअल वापस लिया जाए. छात्रसंघ नेताओं का सस्पेंशन रद्द हो. JNU प्रशासन ने छात्रों पर अनुशासन के लिए एक नया नियम-कानून बनाया है. छात्रों के मुताबिक, ये बहुत सख्त है और वापस लिया जाना चाहिए.
- यौन उत्पीड़न की शिकायतों के लिए पहले JNU में छात्रों-टीचरों वाली एक स्वतंत्र कमेटी (GSCASH) थी. उसे हटाकर अब एडमिन की कमेटी बना दी गई है. छात्र पुरानी कमेटी वापस चाहते हैं.
- जेएनयू में अब एडमिशन NTA और CUET से होता है, जिसमें पेपर लीक और देरी होती है. छात्र चाहते हैं JNU में पहले की तरह खुद अपना एंट्रेंस एग्जाम सिस्टम शुरू किया जाए.
- ट्रांसजेंडर छात्रों के लिए अलग हॉस्टल और सुविधाएं दी जाएं.
- नए बराक हॉस्टल में अभी तक खाने और इंटरनेट की सुविधा ठीक से नहीं है, उसे तुरंत शुरू किया जाए.
- कई हॉस्टल 50 साल पुराने हैं. लाइब्रेरी में जगह कम है. कावेरी, पेरियार, गोदावरी हॉस्टल की लिफ्ट खराब है. सड़कें टूटी हैं. Teflas बिल्डिंग, हेल्थ सेंटर की हालत खराब है. ये सब ठीक किए जाएं.और जेंडर-न्यूट्रल टॉयलेट बनाए जाएं.
- मेस के बिल की जांच हो. गरीब छात्रों की स्कॉलरशिप (MCM) बढ़ाई जाए. PhD छात्रों की फेलोशिप (JRF) का काम एक जगह से न होकर हर सेंटर पर हो.
- स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज में पढ़ाने के लिए एक प्राइवेट कंपनी 'सिद्धांत नॉलेज फाउंडेशन' को लाया गया है, जो रिकॉर्डेड वीडियो से पढ़ाती है. छात्र कह रहे हैं इसे हटाया जाना चाहिए.
- JNUSU का फंड रोक दिया गया है और मीटिंग्स में छात्रों को नहीं बुलाया जाता, पहले जैसी व्यवस्था लागू हो.
- जब तक छात्र अपना PhD पूरा नहीं कर लेते, उसे हॉस्टल से न निकाला जाए.


JNUSU प्रेसिडेंट अदिति मिश्रा
छात्रसंघ की अध्यक्ष अदिति मिश्रा NDTV.in के साथ बातचीत में कहती हैं, "हम चांद-सितारे नहीं मांग रहे हैं. हम बेसिक चीजों की मांग कर रहे हैं, जो जेएनयू में हमेशा से रही है और सस्ते में रही हैं. प्रशासन हमें जितना परेशान करेगा, छात्रों की यूनिटी उतनी ही बढ़ेगी, जैसे पूरे देश का मौसम बदला है."

JNU छात्रों क्यों पसंद नहीं NTA?
छात्रों का कहना है कि पीएचडी एडमिशन में बार-बार हो रही देरी से एकेडमिक कैलेंडर गड़बड़ा गया है. वे चाहते हैं कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के जरिए एडमिशन के बजाय JNU एंट्रेंस एग्जाम (JNUEE) को फिर से शुरू किया जाए, क्योंकि NTA के साथ पेपर लीक जैसे विवाद जुड़े रहे हैं.
पीएचडी स्कॉलर धनंजय कहते हैं, "हम चाहते हैं कि जेएनयू की परीक्षाएं CUET के तहत होने के बजाय, विश्वविद्यालय में पहले के प्रोसेस JNUEE हो. इसके पीछे की वजह यह है कि जून से अक्टूबर आ गया और अभी तक पीएचडी का एडमिशन नहीं हुआ है क्योंकि एनटीए के तहत हुए एग्जाम में भारी धांधली हुई थी और कुछ सब्जेक्ट रिजल्ट रोक दिए गए थे. NTA की वजह से अभी तक लेट-लतीफी हो रही है और छात्र परेशान हैं."

प्रदर्शनकारी छात्र धनंजय
'निजीकरण के खिलाफ भूख हड़ताल...'
स्कूल ऑफ लैंग्वेजेस के कन्वीनर और आंदोलनकारी छात्र गुलाम वारिस कहते हैं, "जेएनयू अपने उच्च दक्षता रखने वाले प्रोफेसर और कक्षाओं में होने वाले संवाद के लिए जाना जाता है लेकिन नई शिक्षा नीति के तहत स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज में एक निजी संस्था सिद्धांत फाउंडेशन को जेएनयू में जगह दी जा रही है, जो छात्रों को ऑनलाइन रिकॉर्डेड लेक्चर के जरिए पढ़ने को मजबूर कर रही है. हम इस निजीकरण और नई शिक्षा नीति के खिलाफ और जेएनयू की स्वायत्तता के लिए भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं."

प्रदर्शनकारी छात्र ग़ुलाम वारिस
कैंपस में सर्विलांस के खिलाफ पिछले साल हुए आंदोलन के दौरान शुरू हुई एक जांच के बाद, प्रेसिडेंट अदिति मिश्रा सहित यूनियन के चारों पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया.
दानिश अली कहती हैं कि जेएनयू में आज के दौर में हर छोटी चीज के लिए हमें लड़ना पड़ता है. प्रोटेस्ट के लिए टेंट, गद्दे और पोस्टर लगाने के लिए भी हमें लड़ाई लड़नी पड़ती है. गार्ड्स आकर हमें मना करते हैं कि आप ये नहीं कर सकते हैं. हंगर स्ट्राइक पर बैठे हमारे तीन साथियों का मेडिकल चेक-अप नहीं किया जा रहा है.
मौजूदा वक्त में हंगर स्ट्राइक पर बैठे पीएचडी छात्र तनुज कहते हैं, "जेएनयू एक ऐसे मॉडल पर बनाया गया था कि जब आप किसी भी अथॉरिटी से सवाल पूछें, तो मुस्कान भरी निगाह के साथ मुद्दे को हल कर दे. जेएनयू इसलिए अलग था क्योंकि यहां पर प्रशासन और छात्रों के बीच दूरी नहीं हुआ करती थी. परस्पर संबंध रहता था."

तनुज
जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष अदिति मिश्रा हंसी वाले लहजे में कहती हैं, "जेएनयू में कुछ प्रोफेसर्स ऐसे हैं, जो एक दौर में प्रोग्रेसिव हुआ करते थे और आज के दौर में समझौता करके बैठे हैं. वे कहते हैं कि तुम्हारी क्रांति चप्पल से उतार देंगे. कॉमन छात्रों को प्रोफेसर्स के द्वारा यूनियन के सदस्यों के पास बैठने और घूमने से मना किया जाता है."
-
रनवे भी नहीं, कामचलाऊ प्लेन... जब वायुसेना ने कश्मीर बचाने के लिए हथियारों से नहीं, जिगर से लड़ा था युद्ध
8 अक्टूबर 1932 को भारतीय वायुसेना का गठन हुआ था. आज 94 साल हो गए हैं. ऐसे में जानते हैं वायुसेना के उस ऑपरेशन के बारे में जिसने कश्मीर को बचाया.
-
40 साल पहले जिस जुनून को दुनिया ने कहा 'पागलपन', आज उसी पर फ्रांसिस हैल्जेन को मिला फिजिक्स का नोबेल
फिजिक्स का नोबेल 2026 प्रोफेसर फ्रांसिस हैल्जेन को ब्रह्मांडीय न्यूट्रिनो की खोज और आइसक्यूब न्यूट्रिनो ऑब्जरवेट्री की स्थापना में अहम योगदान के लिए मिला है. इस खोज ने ब्रह्मांड को समझने का नया रास्ता खोला है.
-
AMU में भी 'जंतर-मंतर', 17 दिन से भूख हड़ताल पर क्यों बैठे हैं यासिर, जबरन हटाने की कोशिश पर रात भर हंगामा
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में 21 सितंबर से छात्रों का प्रदर्शन 17वें दिन भी जारी है. उर्दू विभाग के यासिर फहद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं और 18 छात्रों पर FIR दर्ज हुई है.
-
जब पाकिस्तान में घुसा भारतीय खुफिया जेट, स्पीड ऐसी कि कुछ कर न सकी पाक वायुसेना- पायलट ने पहली बार सुनाई कहानी
भारतीय वायु सेना के मिग 25 की कहानी जिसने पाकिस्तान और चीन की सीमा में घुसकर वहां से तय की गई जगहों की तस्वीरें लेकर आया था. लेकिन पड़ोसी देश उसका बाल भी बांका नहीं कर पाए थे.
-
बिखरा मलबा, अधूरी टूटी बिल्डिंग, छात्र गायब और दुकानदारों का धंधा चौपट... हादसे के एक महीने बाद ऐसा है सत्य निकेतन - ग्राउंड रिपोर्ट
दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला PG इमारत गिरने से हुई 7 मौतों के एक महीने बाद भी मौके पर मलबा पड़ा है, आधी टूटी इमारत से खतरा बरकरार है और 50 फीसदी छात्र इलाका छोड़ चुके हैं.
-
KVS-NVS शिक्षक भर्ती: जाति प्रमाण पत्र पर लगी शर्तों से अधर में लटका सैकड़ों का भविष्य, अभ्यर्थियों ने सुनाई दर्द भरी दास्तां
नवोदय और केंद्रीय विद्यालयों के 15 हजार पदों की शिक्षक भर्ती में OBC-NCL सर्टिफिकेट के लिए जारी की गई शर्त से हजारों अभ्यर्थियों के सामने चुनौती खड़ी हो गई है.
-
अगर चुनाव फिक्स हैं तो कांग्रेस बहिष्कार क्यों नहीं करती? राहुल के 'ध्यान भटकाने' वाले जवाब में कितना लॉजिक
चुनाव बॉयकॉट की जबरदस्त मांग 'कॉकरोच जनता पार्टी' की तरफ से आई है. लेकिन क्या बॉयकॉट से कोई फायदा होता है? रिसर्च, उदाहरण और एक्सपर्ट्स का एनालिसिस हमें इस बारे में क्या बताते हैं, आइए जानते हैं.
-
हवा में टेरर, भारतीय पायलट बना फाइटर… समझिए Flydubai की फ्लाइट में क्या-क्या हुआ था?
Flydubai की फ्लाइट FZ1073 में एक को-पायलट ने भारतीय कैप्टन पर चाकू से हमला कर दिया. वह प्लेन को अपने कब्जे में लेना चाहता था, ताकि उसे क्रैश कर सके.
-
गांव की ताकत समझो और तरक्की करो- कारोबारियों ने समझ लिया वित्त मंत्री का मंत्र तो हो सकते हैं मालामाल
The Rural India Consumption Story: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कंपनियों से गांव और ग्रामीण ग्राहकों पर फोकस करने को क्यों कहा? आइए, कंजप्शन, FMCG, ऑटो सेल्स, इनकम और क्रेडिट के आंकड़ों के आधार पर रुरल इंडिया की 'पावर' समझने की कोशिश करते हैं .
-
नाबालिग मुस्लिम लड़कियों को HC के फैसले से कैसे मिली ढाल? बालिकाओं को वधू बनने से रोक पाएगा ये फैसला
दिल्ली हाई कोर्ट ने साफ कर दिया है कि अगर मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत शादी वैध है भी तब भी नाबालिग पत्नी से बनाए गए संबंध POCSO के दायरे में आएंगे.