महाराष्ट्र के सोलापुर में एक व्यक्ति ने अपने किशोर बेटे के फोन पर अश्लील वीडियो देखने और स्कूल में लड़कियों को छेड़ने से परेशान होकर उसकी जहर पिलाकर हत्या कर दी. विजय बट्टू नाम के शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने कहा है कि हत्या की वारदात पिछले महीने हुई थी.
पुलिस को 13 जनवरी को एक किशोर की गुमशुदगी की रिपोर्ट मिली थी. जल्द ही उसे एक लड़के का शव मिलने की सूचना मिली. परिवार ने शव की पहचान अपने लापता बेटे विशाल के रूप में की. बाद में पोस्ट मार्टम से पता चला कि उसे जहर दिया गया था.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पुलिस के मुताबिक बेटे की गंदी हरकतों से परेशान होकर पिता ने की ही उसकी हत्या की थी. विशाल को उसके पिता विजय बट्टू ने थम्सअप में जहर मिलाकर दे दिया था और उसकी हत्या के बाद उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी. हालांकि पुलिस की पूछताछ में वह झूठ छुपा नहीं पाया और हत्या की बात कबूल कर ली. पुलिस के अपने ही बेटे के हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर लिया है.
यह दिल दहला देने वाली वारदात महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में हुई. जोधभाई पेठ पुलिस थाना के इंचार्ज अनिल जगताप के मुताबिक 13 जनवरी की रात में पुलिस को 14 साल के विशाल के लापता होने की शिकायत मिली थी. हालांकि तब तक पुलिस को एक लड़के का शव मिलने की खबर मिल चुकी थी.
विशाल के परिवार ने शव की पहचान की. पोस्टमार्टम में जहर देने से मौत होने की बात सामने आई. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू की तो विशाल के परिवार और उसके पिता के जवाबों में विसंगति मिली. शक होने पर जब पुलिस ने विजय बट्टू को भरोसे में लेकर पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने जो कुछ बताया वह हैरान करने वाला है.
विजय बट्टू के मुताबिक उसका बेटा विशाल स्कूल में पढ़ाई नहीं करता था. वह लड़कियों को छेड़ता था और मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखता था. वह मना करने पर भी नहीं मानता था. स्कूल से उसकी बहुत शिकायतें आ रही थीं. आखिर परेशान होकर पिता अपने बेटे को 13 जनवरी की सुबह अपनी दोपहिया गाड़ी से तुलजापुर रोड पर ले गया. उसने वहां उसे थम्सअप में सोडियम नाइट्रेट और जहरीला पाउडर मिलाकर पिला दिया. कुछ ही देर में विशाल बेहोश हो गया. इसके बाद विजय उसे वहीं छोड़कर घर लौट गया.
बाद में शाम को विजय ने खुद बेटे की तलाश का नाटक किया और पत्नी के साथ उसके लापता होने की शिकायत करने के लिए गया. हालांकि वह पुलिस के सामने राज नहीं छुपा सका और अब सलाखों के पीछे है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं