ई रिक्शा चालक रवींद्र कुमार.
- दिल्ली में एक ई-रिक्शा चालक की हत्या कर दी गई है
- ये मामला के गुरु तेग बहादुर मेट्रो स्टेशन के पास का है.
- चालक ने दो लड़कों को मेट्रो स्टेशन के बाहर खुले में पेशाब करने से रोका था
नई दिल्ली:
दिल्ली में एक ई-रिक्शा चालक की हत्या कर दी गई है. ये मामला के गुरु तेग बहादुर मेट्रो स्टेशन के पास का है. जब रवींद्र नाम के ई-रिक्शा चालक ने दो लड़कों को मेट्रो स्टेशन के बाहर खुले में पेशाब करने से रोका. उस वक़्त उन लड़कों से रवींद्र की बहस हुई और दोनों लड़के धमकी देकर चले गए. बाद में ये लड़के रात के क़रीब 8 बजे 25 लोगों के साथ आए और रवींद्र को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई. (मेट्रो स्टेशन के बाहर पेशाब करने से रोका, ई-रिक्शा ड्राइवर को बेरहमी से पीटकर मार डाला)
केन्द्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने दिल्ली पुलिस के प्रमुख से कहा कि दो व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थान पर पेशाब करने से रोकने पर ई-रिक्शा चालक की हत्या में शामिल आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाये.
केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री ने ट्वीट किया ‘‘दिल्ली में एक ई-रिक्शा चालक ने दो व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थान पर पेशाब करने से रोकने का प्रयास किया. उसकी हत्या हो जाने पर दुख हुआ. वह ‘‘स्वच्छ भारत’’ कार्यक्रम को बढ़ावा दे रहा था.’’ नायडू ने बताया कि उन्होंने दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक से बात की है और उनसे दोषियों के खिलाफ ‘‘हरसंभव कठोर कदम’’ उठाने को कहा है.
पुलिस ने अपनी छानबीन शुरू कर दी है. अभी तक की सूचना के मुताबिक पुलिस को दो युवकों पर शक है जो नजदीक की शराब की दुकान से खरीदारी करके निकले थे. अब पुलिस इनकी तलाश कर रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Metro Station, Delhi Metro, GTB Metro Station, E Rickshaw, Delhi Crime