विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2017

उत्तर प्रदेश : पत्नी ने शराब पीने से रोका तो जमकर की मारपीट और दबा दिया गला

पड़ोसियों के मुताबिक, शराब के नशे में उसका पत्नी से झगड़ा होने लगा. झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी को पीटा, इसके बाद उसकी गला दबा दिया.

उत्तर प्रदेश : पत्नी ने शराब पीने से रोका तो जमकर की मारपीट और दबा दिया गला
प्रतीकात्मक फोटो
  • आरोपी ने घटना के समय भी पी रखी थी शराब
  • पहले पति और पत्नी में जमकर हुआ था झगड़ा
  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

झांसी के उल्दन थाना इलाके में एक शख्स ने अपनी पत्नी का इसलिए गला दबा दिया क्योंकि वह उसको शराब पीने से रोकती थी. मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी रोज पीता और पत्नी से झगड़ा करता था. शनिवार रात उसने पत्नी को बेरहमी से पीटने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी.  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
ये भी पढ़ें : पति की प्रताड़ना से परेशान महिला ससुराल के सामने धरने पर बैठी

पुलिस के मुताबिक, उल्दन थाना क्षेत्र के ग्राम बगरौनी में रहने वाले अरविंद अहिवार रोज शराब पीकर अपनी पत्नी अंगूरी देवी से झगड़ा करता था. अंगूरी उसे शराब पीने से रोकती थी, जो अरविंद पर नागवार गुजरती.  पड़ोसियों के मुताबिक, शराब के नशे में उसका पत्नी से झगड़ा होने लगा. झगड़ा इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी को पीटा, इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी पति फरार बताया जा रहा है.

(इनपुट आईएनएस से )

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com