राजधानी दिल्ली के गोकुलपुरी में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है. दिल्ली पुलिस ने हत्या के मामले को सुलझाते हुए दावा किया है कि दोहरे हत्याकांड को घर की बहु ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अंजाम दिया था. पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि गोकुलपुरी इलाके के भागीरथी विहार के एक मकान में 2 शव पड़े है. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो घर से राधेश्याम वर्मा और उनकी पत्नी वीना वर्मा का शव बरामद हुआ था. दोनों के गले मे चोट के निशान थे.
मर्डर सीन में एंट्री एग्जिट देखा गया जो घर मे समान बिखरा हुआ था वो भी बड़े अजीब तरह से दिख रहे थे. घर मे एक बच्चा और एक बुजुर्ग दंपति के अलावा उनके बेटे और बहु रह रहे थे. जिनमें से 2 की मौत हो गयी. पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला कि घर से साढ़े 4 लाख रुपये भी गायब थे. लेकिन वो भी बड़ा अजीब था. इसके अलावा अगर घर मे बदमाश घुसते हैं तो वो घर मे मौजूद हर शख्श को सोचते हैं कि उन्हें कैसे काबू किया जाए. लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं था. इसके अलावा घर के पिछले रास्ते पर जो ताला था वो भी बड़ा दूसरी तरह का था जो घर वालो को ही पता था कि कैसे खुलेगा. इस बीच पता चला कि बहु और बेटे के बीच भी संबंध ठीक नहीं है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पुलिस को आशीष नाम के शख्स का पता चला. मृतक बुजुर्ग दंपति के बेटे ने बताया कि आशीष उसकी बीवी का बॉयफ्रेंड है. पुलिस ने आशीष की जांच शुरू की. कोरोना के टाइम में सोशल मीडिया के जरिये दोनों की दोस्ती हुई और फिर दोनों मिले. लेकिन कुछ दिनों बाद ही मोनिका के पति रवि को पता चल गया. मोनिका और आशीष कई बार होटल में मिले. ये बात मोनिका के सभी घर वालो को पता चल गई थी. इसीलिए मोनिका और आशीष दिसंबर से प्लानिंग कर रहे थे. इस बीच परिवार ने यहां से मकान बेचकर किसी ओर जगह जाने का प्लान किया था. इस बीच मोनिका और आशीष ने प्लान किया कि अब जल्द से जल्द अपना प्लान पूरा करना होगा. इसके लिए दोनों ने अलग-अलग फोन और सिम कार्ड लिए. इसके बाद मोनिका ने आशीष को रविवार को बुलाया. आशीष और उसके दोस्त आये दोनों को मोनिका छत पर ले गयी और छुपा दिया.
रात साढ़े 10 बजे परिवार के सभी लोग जब सो गए तो रात के डेढ़ बजे आशीष और उसके दोस्त ने मोनिका को फोन करके कहा अब तुम कमरे से मत निकलना. और रात 2 बजकर 12 मिनट पर वो जब अपने काम को अंजाम देकर निकल रहे थे तब भी आशीष ने मोनिका को फोन किया. सुबह मोनिका के पति ने उठकर देखा तब जाकर हत्या का पता चला. आशीष अभी उत्तरखण्ड में कहीं छुपा हुआ है. वही घर से साढ़े 4 लाख लेकर गया था. आशीष बॉडी बिल्डर है और बाउंसर का काम करता है.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं