दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मालवीय नगर के रिहायशी इलाके में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस मामले के पुलिस ने 5 दलालों को गिरफ्तार किया साथ मे 10 लड़कियां भी मिली है. पकड़ में आए आरोपियों में से 3 आरोपी विदेश के रहने वाले हैं जबकि सारी लड़कियां उज्बेकिस्तान की रहने वाली है.
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के डीसीपी विचित्र वीर के मुताबिक उनकी टीम को किसी अज्ञात शख्स से जानकारी मिली थी मालवीय नगर में एक सेक्स रैकेट चल रहा है. इस जानकारी के मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने इस रैकेट के बारे में जानकारी जुटाई, लेकिन इस गैंग के लोग इतने शातिर थे कि किसी अनजान शख्स से बात नही करते थे और आम रैकेट की तरह इनका कोई वाट्सएप ग्रुप भी नही था. इसके बाद किसी तरह पुलिस इस गैंग से बात की और फिर अपना एक पुलिस वाला कस्टमर बना कर भेजा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके बाद जैसे ही पुलिस वाले ने अंदर बात की और लड़कियां देखी उसने बाहर मौजूद अपनी टीम को इशारा कर दिया जिसके बाद टीम ने रेड कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जो इस पूरे रैकेट को चला रहे थे. इसके अलावा पुलिस को वहां 10 विदेशी लड़कियां भी मिली. सभी लड़कियां उज्बेकिस्तान की रहने वाली हैं.
जिन पांच लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनमें से एक शेर अली उज्बेकिस्तान का रहने वाला है, इसका काम नौकरी के बहाने लड़कियों को जाल में फंसा कर भारत भेजने का था. जब लड़कियां एक बार भारत आ जाती तो यहां उनको अजिजा और अहमद मिलते. ये दोनों लड़कियों को सेक्स रैकेट में धकेलने का काम करते थे. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं