विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2019

Delhi Gang Rape: उज्बेकिस्तान की रहने वाली महिला के साथ एक शख्स ने अपने दो दोस्तों के संग किया गैंगरेप

Gang rape in Delhi: दो साल पहले फेसबुक पर दोस्त बनी उज्बेकिस्तान की रहने वाली महिला के साथ एक शख्स ने अपने दो दोस्तों के संग गैंगरेप किया. यह घटना गुरुग्राम की है.

Also Read in
Delhi Gang Rape: उज्बेकिस्तान की रहने वाली महिला के साथ एक शख्स ने अपने दो दोस्तों के संग किया गैंगरेप
Delhi Rape News: दिल्ली में गैंगरेप की घटना- प्रतीकात्मक तस्वीर
  • विदेशी महिला के साथ गैंगरेप
  • उज्बेकिस्तान की रहने वाली है पीड़िता
  • फेसबुक पर बने दोस्त और उसके साथियों ने दिया वारदात को अंजाम
नई दिल्ली:

दो साल पहले फेसबुक पर दोस्त बनी उज्बेकिस्तान की रहने वाली महिला के साथ एक शख्स ने अपने दो दोस्तों के संग गैंगरेप किया. यह घटना गुरुग्राम की है. हालांकि विदेशी महिला से शख्स दिल्ली में मिला और फिर गुरुग्राम के एक फ्लैट में पहुंचे. जहां पर आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया. मालूम हो कि यह वारदात 10 अगस्त की रात की है. पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके एक दोस्त ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया. 

दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस को मिली बम होने की झूठी अफवाह, कॉल करने वाले की हुई पहचान

महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि 2 साल पहले उसकी दोस्ती फेसबुक पर गुरुग्राम के एक स्क्रैप डीलर से हुई थी. 10 अगस्त की शाम को उसने पीड़िता को दिल्ली के मसूदपुर में बुलाया था, जहां वह अपनी स्कोर्पियो कार में आया था लेकिन उसके साथ उसके 2 दोस्त और थे, जो उसको दिल्ली से गुरुग्राम स्थित एक फ्लैट में ले गए. यहां उसके साथ तीनों ने एक-एक कर गैंगरेप किया और मारपीट की. बता दें कि 2 महीने पहले ही विदेशी महिला टूरिस्ट विजिट पर इंडिया आई थी.

पुलिस का कहना है उस फ्लैट से निकलकर यह महिला गुरुग्राम में ही अपने दोस्त (मुख्य आरोपी) के घर गई थी और उसके माता-पिता से मिली थी, लेकिन उसके माता-पिता ने उस पर पुलिस को शिकायत न करने का दबाव डाला. जिसके बाद महिला वापस दिल्ली अपने घर छत्तरपुर आ गई जहां, वो अपनी 2 अन्य दोस्तों के साथ रहती है.

अवैध टोल देने से इंकार करने पर की थी कैंटर चालक की हत्या, सात बाउंसर गिरफ्तार

महिला 11 अगस्त की दोपहर में एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती हो गई जहां से पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली. पुलिस ने वसंतकुंज नार्थ थाने में गैंगरेप और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल तीनों आरोपी अभी फरार हैं.

Video: महिला अपराधों पर कितनी गंभीर है सरकार?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Crime, Uzbekistan Woman, Gangrape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com