दिल्ली में फायरिंग करके शोरूम मालिक से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. मामला बवाना थाना क्षेत्र के दरियापुर में शनिवार दोपहर करीब 1.30 बजे का है. जहां दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आते हैं और फिर फिल्मी स्टाइल में शोरूम के बाहर फायरिंग करते हैं. शोरूम को टारगेट करके यह फायरिंग 50 लाख रुपए की रंगदारी खातिर डराने के लिए की गई. यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि पहले दो लोग बाइक पर सवार होकर आते हैं. उसके बाद बाइक चला रहा शख्स उतर जाता है, जबकि पीछे बैठा शख्स वहीं बैठा रहता है. बाइक से नीचे उतरे शख्स ने पहले बंदूक निकाली और फिर फायरिंग की. इसके बाद वह शोरूम के अंदर जाता है और फिर कुछ देर बाद ही लौट आता है. और बाइक पर बैठकर दोनों बदमाश वहां से चले जाते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली : दिनदहाड़े शोरूम के बाहर फिल्मी स्टाइल में की फायरिंग, फिर मांगी 50 लाख रुपए की रंगदारी pic.twitter.com/MA6tICaGGL
— NDTV India (@ndtvindia) October 9, 2022
बताया जा रहा है कि फायरिंग करने के बाद बदमाश ने अंदर जाकर शोरूम मालिक से 50 लाख की रंगदारी मांगी थी. इसके बाद शोरूम मालिक की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर, कई टीमें बनाई हैं. जो बदमाशों का सुराग तलाशने में जुटी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं