दिल्ली (Delhi) के नजफगढ़ इलाके में एक लड़की ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी महिला, उसके प्रेमी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. डीसीपी द्वारका अंकित सिंह के मुताबिक 16 अगस्त को नजफगढ़ इलाके से एक लड़की ने पीसीआर कॉल कर बताया कि उसके घर का दरवाजा नहीं खुल रहा है. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मोनिका नाम की लड़की ने बताया कि इस घर में उसकी मां 58 साल की सुमित्रा रहती है. 15 अगस्त को जब वो आई थी तब उसकी मां ठीक थी, लेकिन अब वो दरवाजा नहीं खोल रही है.
पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो बेड पर सुमित्रा का शव बिस्तर पर पड़ा था. उनके शरीर पर चोट के कई निशान थे. उनके मुंह से भी खून निकल रहा था. पुलिस ने जब घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो 16 अगस्त की सुबह करीब 2:18 बजे एक महिला के साथ 2 लोग आते हुए दिखाई दिए. तस्वीरों में महिला की पहचान मोनिका के तौर पर हुई. पुलिस ने हत्या के आरोप में मोनिका उसके प्रेमी नवीन कुमार और उसके दोस्त योगेश को गिरफ्तार कर लिया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पुलिस के मुताबिक मोनिका अपनी मां की पैतृक संपत्ति हड़पना चाहती थी. ये संपत्ति उसके मां के नाम थी. इसलिए उसने मां की हत्या कर दी.
ये भी पढ़ें- :
इस मर्ज का क्या इलाज? कोलकाता की डॉक्टर बेटी से दरिंदगी और अब इन 4 घटनाओं से शर्म से झुक रहा सिर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं