विज्ञापन

IND vs NZ: शुभमन गिल का ऐलान, 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगा भारत, पंत की फिटनेस पर भी दिया साफ जवाब

न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने संकेत दिया है कि टीम चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरेगी. उन्होंने ऋषभ पंत की फिटनेस और फॉर्म को लेकर उठ रहे सवालों को भी सिरे से खारिज कर दिया है.

IND vs NZ: शुभमन गिल का ऐलान, 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगा भारत, पंत की फिटनेस पर भी दिया साफ जवाब
शुभमन गिल
AFP

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज गुरुवार (19 नवंबर 2026) से हो रहा है. उससे पहले भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने आज (17 नवंबर 2026) प्लेइंग इलवेन के बारे में खास चर्चा की है. उनका कहना है हम विपक्षी टीम के खिलाफ सीरीज में पक्के तौर पर चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरेंगे. यही नहीं उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की चोट और फॉर्म पर भीअपना विचार साझा किया है. 

गिल का कहना है, 'हम निश्चित रूप से चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरेंगे.'

भारतीय टीम ने हाल ही में संपन्न हुए वनडे सीरीज को 3-1 के साथ अपने नाम किया है. जहां युवा तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन सराहनीय रहा. विशेष प्रदर्शन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'हमारे सभी तेज गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है और यह हमारे लिए यह सुखद परेशानी है.'

गिल ने कहा, 'हम चार तेज गेंदबाजों को खिलाना चाहते हैं, लेकिन अभी यह तय नहीं हुआ है कि कौन-कौन खेलेगा. हमने देखा है कि तीसरे दिन के बाद पिच सपाट हो जाती है और हमें ऐसे गेंदबाज की जरूरत होगी जो जोरदार उछाल हासिल कर सके.'

भारतीय टीम ने फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे ऋषभ पंत का भी समर्थन किया है. उनका कहना है, 'ऋषभ पंत को लेकर हमारे मन में कोई दुविधा नहीं है. वह 50 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और दुनिया भर में रन बनाए हैं. वह ऐसे विकेटकीपर हैं जिनके नाम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक दर्ज है.'

19 नवंबर से हो रहा है टेस्ट सीरीज का आगाज 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले टेस्ट सीरीज का आगाज 19 नवंबर से हो रहा है. पहला मुकाबला 19 नवंबर से 23 नवंबर के बीच वेलिंगटन में खेला जाएगा. वहीं दूसरे मुकाबले के लिए दोनों टीमें 27 नवंबर से एक दिसंबर के बीच क्राइस्टचर्च में आमने-सामने होंगी.  

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड  

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बरार और मोहम्मद सिराज. 

यह भी पढ़ें- IND vs NZ Test Series: हाथ टूटा, सपना टूटा! सैंटनर टेस्ट सीरीज से बाहर, न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Shubman Singh Gill, Rishabh Rajendra Pant, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com