विज्ञापन
This Article is From Nov 10, 2017

छत्तीसगढ़ में दिव्यांग किशोरी से सामूहिक बलात्कार के आरोप में दो गिरफ्तार

एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि लाल बाग थाना क्षेत्र में घटना कल हुई जब लड़की अपने घर पर अकेली थी.

छत्तीसगढ़ में दिव्यांग किशोरी से सामूहिक बलात्कार के आरोप में दो गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो
राजनांदगांव (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के रेवाड़ी गांव में 13 वर्षीय दिव्यांग किशोरी के साथ दो युवकों ने कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस ने बताया कि 17 वर्ष उम्र के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि लाल बाग थाना क्षेत्र में घटना कल हुई जब लड़की अपने घर पर अकेली थी.

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के मुताबिक दोनों युवक उसके घर में घुसे और बलात्कार करने के बाद फरार हो गए. लड़की की मां को घर लौटने पर घटना का पता चला और फिर उसने पुलिस को सूचना दी.

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com