विज्ञापन

Bihar: कश्मीर की रंजिश ने ली जान, सोते समय गर्दन और प्राइवेट पार्ट पर चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

Bihar News: समस्तीपुर के चकमेहसी में रहने वाले दो लोगों की कश्मीर में एक बर्फ फैक्ट्री को लेकर पुराने विवाद में एक-दूसरे ने बेरहमी से हत्या कर दी.

Bihar: कश्मीर की रंजिश ने ली जान, सोते समय गर्दन और प्राइवेट पार्ट पर चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट
Bihar Crime News
NDTV

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली  वारदात सामने आई है. मामला  डुमरामा बलहा गांव का सोमवार देर रात का है, जहां बदमाशों ने एक व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान सनफुल महतो (45) के रूप में हुई है. हमलावरों ने मृतक के पेट, गर्दन और प्राइवेट पार्ट पर ताबड़तोड़ वार किए. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को पूसा इलाके से दबोच लिया है.

सोते समय हुआ पेट, गर्दन और प्राइवेट पार्ट पर किया चाकू से हमला

 जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है. जब  रामानंद महतो अपने घर के बरामदे में सो रहा था. इसी दौरान देर रात करीब 1:30 बजे बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया. हमलावर ने उसके पेट, गर्दन और प्राइवेट पार्ट के पास चाकू से कई वार किए. इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई भी हुई.  गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद रामानंद कुछ दूरी तक भागे, लेकिन अंततः गिर पड़े. शोर सुनकर परिवार के लोग जागे और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पूसा थाना क्षेत्र से आरोपी को किया गिरफ्तार

 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को  कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की.  जिसमें आरोपी को पूसा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया, जो घटना के बाद फरार होने की कोशिश में था.

पुरानी रंजिश को लेकर की हत्या

आरोपी की पहचान भरत राय के तौर पर हुई है, जिसकी मृतक से पुरानी दुश्मनी थी.  इस बारे में रामानंद महतो के बेटे अंकित ने बताया कि आरोपी और उसके पिता दोनों कश्मीर में एक ही बर्फ फैक्ट्री में काम करते थे. फैक्ट्री मालिक द्वारा भरत राय को नौकरी से निकालने के बाद दोनों के बीच तनाव बढ़ गया था. उसने इसके लिए रामानंद को जिम्मेदार ठहराया. इसी दुश्मनी के चलते भरत ने यह वारदात की. बताया जा रहा है कि रामानंद 15 अप्रैल को वापस कश्मीर जाने वाला था, लेकिन उससे पहले ही उसकी जान ले ली गई.

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कश्मीर में मजदूरों को भेजने के विवाद को लेकर यह हत्या हुई है. पुलिस ने आरोपी को भागने की फिराक में रहते हुए ही गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें; Himachal: पढ़ाई कर रहे बच्चों से मिलने शिमला आया था परिवार, खाई में गिरी कार, दो की दर्दनाक मौत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com