विज्ञापन

Bihar: कभी IPS अफसर तो कभी कस्टम अधिकारी बनकर ठगी, बिहार में हाईटेक ठग के निशाने पर बड़े कारोबारी!

Bihar News: पटना के दानापुर में नकली कस्टम अधिकारी बनकर अपराधियों ने सोने के व्यापारियों से करोड़ों का सोना लूटपाट की. खगौल थाना पुलिस और स्पेशल टीम CCTV फुटेज के जरिए अपराधियों की जांच में जुटी है. पढ़िए गौरव कुमार की ये रिपोर्ट.

Bihar: कभी IPS अफसर तो कभी कस्टम अधिकारी बनकर ठगी, बिहार में हाईटेक ठग के निशाने पर बड़े कारोबारी!
प्रतीकात्मक तस्वीर
Meta AI

Danapur News: बिहार में बेखौफ अपराधियों ने अब पुलिस और प्रशासन की वर्दी को ही ठगी का हथियार बना लिया है. सरकारी रसूख का डर दिखाकर आम लोगों को लूटने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. बीते शनिवार को औरंगाबाद पुलिस ने एक ऐसे जालसाज को दबोचा जो फर्जी आईपीएस बनकर लोगों पर रौब झाड़ कर उनसे ठगी कर रहा था. वहीं ताजा मामले में रविवार को राजधानी पटना के दानापुर में शातिर अपराधियों ने नकली कस्टम अधिकारी बनकर दो स्वर्ण व्यवसायियों से करोड़ों रुपये का सोना ठग लिया. जिसके बाद पुलिस अब इनकी जांच में लगी है.

कस्टम अधिकारी बनकर व्यापारियों से लूटा सोना

मिली जानकारी के मुताबिक, गुजरात के राजकोट से दो व्यापारी भारी मात्रा में सोना लेकर व्यापार के लिए ट्रेन से पटना के बाकरगंज जा रहे थे. इसी दौरान दानापुर स्टेशन से पटना जाते समय खगौल थाना इलाके में ROB के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें रोककर पूछताछ करने लगे. अज्ञात लोगों ने उन्हें खुद को कस्टम अधिकारी बताकर जांच का हवाला दिया. इसके बाद उनके पास रखे  करोड़ों के सोने को अपने कब्जे में लेकर वहीं से जांच का कहकर वहां से रफूचक्कर हो गए. काफी देर तक वापस ना आने पर उन्हें अपने साथ हुई ठगी का अंदाजा लगा. 

खगौल थाना

खगौल थाना
Photo Credit: NDTV

व्यापारियों ने थाने में दर्ज कराया केस

धोखाधड़ी का शक होते ही दोनों पीड़ितों ने खगौल पुलिस स्टेशन में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ धोखाधड़ी और ठगी की शिकायत दर्ज कराई. दोनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और पटना के पुलिस अधीक्षक ने निर्देश देते हुए मामले की जांच नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) को सौंप दी. जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है.

CCTV के आधार पर अपराधियों की पहचान शुरू

दानापुर SDPO शिवम धाकड़ ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की पूरी तरह से जांच कर रही है. फिलहाल CCTV और टेक्निकल सबूतों की मदद से अपराधी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर मामला सुलझा लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें; Bihar: यूपी कैडर का IPS, NIA का कार्ड, खाकी वर्दी का रौब... औरंगाबाद में फर्जी अफसर की खुल गई पोल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com