विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2017

10 वर्षीय बच्ची का बलात्कार करने वाला दिव्यांग शिक्षक गिरफ्तार

पीड़िता से कथित तौर पर बलात्कार पड़ोस में रहने वाले 30 वर्षीय एक युवक ने सितंबर में किया था.

10 वर्षीय बच्ची का बलात्कार करने वाला दिव्यांग शिक्षक गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली: दिल्ली के दक्षिणपूर्वी इलाके दक्षिणपुरी में एक विकलांग शिक्षक को 10 वर्षीय बच्ची से कथित रूप से बलात्कार करने के लिए गिरफ्तार किया गया. यह जानकारी आज पुलिस ने दी. उन्होंने बताया कि पीड़िता से कथित तौर पर बलात्कार पड़ोस में रहने वाले 30 वर्षीय एक युवक ने सितंबर में किया था.

बच्ची को आरोपी शिक्षक ने धमकाया था और डर के चलते उसने उसकी कक्षाओं में जाना छोड़ दिया था और किसी को भी घटना के बारे में नहीं बताया.

कुछ दिन पहले, आरोपी ने फिर से लड़की का उत्पीड़न करने की कोशिश की जिसपर उसने अपनी मां को यह बात बताई और आज पुलिस को इसकी सूचना दी गई. पुलिस ने बताया कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com