विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2022

कर्नाटक के कलबुर्गी में एक 15 साल की बच्ची का शव मिला, बलात्कार और हत्या का आरोपी भी नाबालिग

27 अगस्त 2022 को भी कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिला में यौन उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला आया था. चित्रदुर्ग जिला स्थित एक प्रमुख मठ के मुख्य पुजारी समेत पांच व्यक्तियों पर उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं का कथित रूप से यौन उत्पीड़न का केस दर्ज हुआ था.

कर्नाटक के कलबुर्गी में एक 15 साल की बच्ची का शव मिला, बलात्कार और हत्या का आरोपी भी नाबालिग
आरोपी और पीड़ित लड़की एक ही गांव के रहने वाले और पड़ोसी हैं.

कर्नाटक के कलबुर्गी में एक 15 साल की बच्ची का शव गन्ने के खेत में मिला. पुलिस ने बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी भी नाबालिग है. उसकी उम्र तकरीबन 16.5 साल है. आरोपी और पीड़ित लड़की एक ही गांव के रहने वाले और पड़ोसी हैं.

पुलिस को पीड़ित परिजनों ने बताया कि बुधवार को शाम में घर के नजदीक गन्ने के खेत में शौच के लिए गई थी, लेकिन जब देर तक नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू हुई और फिर उसका शव मिला. शव पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं. मामला कलबुर्गी जिले के अलंद तालुक का है. 

27 अगस्त 2022 को भी कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिला में यौन उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला आया था. चित्रदुर्ग जिला स्थित एक प्रमुख मठ के मुख्य पुजारी समेत पांच व्यक्तियों पर उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं का कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने को लेकर ‘बाल यौन अपराध संरक्षण (POCSO) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था. पुलिस सूत्रों ने बताया था कि जिला बाल संरक्षण इकाई के एक अधिकारी की शिकायत के आधार पर नजरबाद थाने में यह शिकायत दर्ज की गई. उनके अनुसार मठ द्वारा संचालित छात्रावास का वार्डन भी आरोपियों में शामिल है. सूत्रों का कहना था कि शिकायत का आधार उन दो लड़कियों का बयान है, जिन्होंने पुजारी पर करीब दो साल से उनका ‘यौन उत्पीड़न' करने तथा अन्य पर इस हरकत में पुरोहित का कथित रूप से साथ देने का आरोप लगाया था.

यह भी पढ़ें-

झारखंड के CM हेमंत सोरेन के आज ED के सामने पेश होने पर सस्पेंस, मांग सकते हैं कुछ और वक्त
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने दिल्‍ली को बताया "गैस चैंबर", CM केजरीवाल ने PM पर साधा निशाना
"घर में त्रिशूल रखिए" : बंगाल के बीजेपी नेता ने चुनाव के दौरान आत्मरक्षा के लिए लोगों को दी सलाह

Video : अवैध खनन मामला : झारखंड CM हेमंत सोरेन को ED समन मिलने पर गुस्साई JMM

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka Crime News, Rape And Murder Of Minor, Kalburgi Minor Girl Raped And Killed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com