मुंबई (Mumbai) में केवाईसी अपडेट करने के नाम पर तीन दिन में 40 लोगों के साथ साइबर ठगी (Cyber Fraud) का मामला सामने आया है. ठगी की शिकार फिल्म अभिनेत्री श्वेता सुमेश मेमन भी हुई हैं, जो खार यूनियन पार्क में रहती हैं. मेमन ने खार पुलिस (Khar Police) थाने में दी शिकायत में बताया कि उनके एचडीएफसी बैंक अकाउंट से 57636 रुपए ठगे गए हैं. श्वेता मेमन ने थाने में दी शिकायत में बताया कि दो वो मार्च की शाम अपनी बेटी के साथ डर्मा थेरेपी के लिए गई थीं, तभी उनके मोबाइल फोन पर एक मैसेज आया. जिसमें लिखा था "प्रिय ग्राहक, आपका एचडीएफसी खाता आज ब्लॉक कर दिया गया है, कृपया अपना पैन कार्ड अपडेट करें.
श्वेता के मुताबिक बैंक से आया मैसेज समझकर उन्होंने लिंक पर क्लिक किया और फिर नेट बैंकिंग का पेज खुल गया. और फिर कस्टमर आईडी पासवर्ड के बाद पैन कार्ड विवरण भी पूछा. सारी जानकारी भरने पर जब उन्होंने अगला पेज खोला तो उसमें ओटीपी मांगा. इस पर मैसेज में ओटीपी डाल दिया.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
उसके बाद मेमन के मोबाइल पर दूसरे मोबाइल नंबर 7077353374 से फोन आया और कहा कि एचडीएफसी कस्टर मधु है और जो ओटीपी मिला है उसे डाल दो उसके कहने पर फिर से OTP डालने पर उनके अकाउंट से दो बार में कुल 57636 रुपए कट गए.पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है. मुंबई साइबर पुलिस ने इस बारे में एडवाइजरी जारी कर लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी है और ऐसे समय क्या करें क्या ना करें ये भी बताया है.
यह भी पढ़ें :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं