विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2019

पिता से ई-रिक्शे पर घुमाने की जिद कर रहा था बेटा, मना किया तो दे दी जान

सेक्टर-20 थाने के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि निठारी गांव में रहने वाले शिवेन दास ई- रिक्शा चलाते हैं.

पिता से ई-रिक्शे पर घुमाने की जिद कर रहा था बेटा, मना किया तो दे दी जान
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
नई दिल्ली:

नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के निठारी गांव से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 10 साल के लड़के ने बुधवार दोपहर को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर इसलिए खुदकुशी कर ली क्योंकि उसके पिता ने उसे उनके ई-रिक्शे पर घुमाने से मना कर दिया था. पुलिस के अनुसार, लड़का अपने पिता के ई-रिक्शा पर सवार होकर घूमने जाना चाह रहा था. पिता द्वारा मना करने पर उसने आत्महत्या कर ली.

गाजीपुर में पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने तीन बच्चों के साथ की खुदकुशी

सेक्टर-20 थाने के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि निठारी गांव में रहने वाले शिवेन दास ई- रिक्शा चलाते हैं.  उन्होंने बताया कि उनका 10 साल का बेटा सुमेर बुधवार सुबह को उनके ई- रिक्शा पर सवार होकर घूमने जाना चाह रहा था, लेकिन वह उसे लेकर नहीं गए. इस बात से वह नाराज हो गया. 

पंखे से लटककर सेना के अधिकारी ने की खुदकुशी

थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार दोपहर को सुमेर ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच जारी है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suicide, Noida, E-rickshaw
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com