- केएल राहुल के क्रम को लेकर सभी खफा हैं
- सोशल मीडिया पर हो रही प्रतिक्रिया
- अब पूर्व क्रिकेटरों ने शुरू किया सवाल उठाना
जैसी उम्मीद थी, वैसा ही हो रहा है. जिंबाब्वे के पहले मैच में बैटिंग ऑर्डर के बाद दिग्गजों की भी प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गयी है. फैंस नाराज हैं, तो क्रिकेट पंडितों ने पहले वनडे में जीत के बाद सवाल भी उठाए हैं. ऐसे में पूर्व दिग्गज और कमेंटटेटर संजय मांजरेकर ने टीम मैनेजमेंट को अहम सलाह दी है. मांजरेकर का मानना है कि केएल राहुल के लिए सलामी बल्लेबाज के स्थान पर किसी न किसी को अपने स्थान की कुर्बानी देनी होगी. राहुल अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इसी स्थान पर करते हैं. उन्होंने हर्निया की सर्जरी के बाद जिंबाब्वे के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिये राष्ट्रीय टीम में वापसी की है.
मांजरेकर ने एक खेल चैनल से बातचीत में कहा कि शिखर धवन पारी शुरू करेंगे. शुबमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ दो अन्य खिलाड़ी हैं जो केएल राहुल को टक्कर देंगे और टीम प्रबंधन के पास विकल्प हैं. इसलिये यह किसी के लिये व्यक्तिगत कुर्बानी देने से जुड़ा होगा. हमने पिछले कुछ वर्षों में देखा है कि जब वह (केएल राहुल) पारी का आगाज करता है तो वह बड़े स्कोर बनाता है, लेकिन वह पांचवें या छठे नंबर पर आता है तो निश्चित रूप से उसे यह मौका नहीं मिलता.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
SPECIAL STORY: राष्ट्रगान से पहले कप्तान केएल राहुल के अंदाज ने जीता दिल, करोड़ों फैंस बोले, वाह राहुल वाह, video हो रहा वायरल
राहुल जिम्बाब्वे सीरीज में टीम की अगुआई कर रहे हैं क्योंकि नियमित कप्तान रोहित शर्मा को तीन मैचों की श्रृंखला के लिये आराम दिया गया है. राहुल की अनुपस्थिति में शुबमन गिल ने शीर्ष क्रम में अच्छा प्रदर्शन करते हुए पिछली वनडे श्रृंखला में वेस्टइंडीज के खिलाफ 64, 43 और 98 रन बनाए थे. ईशान किशन भी सफेद गेंद के क्रिकेट में बतौर सलामी बल्लेबाज खेले और उन्हें भी सफलता मिली. मांजरेकर ने कहा, ‘इसलिए पारी का आगाज करने के लिये ऋतुराज गायकवाड़ हैं. शुबमन गिल हैं, शिखर धवन हैं, केएल राहुल हैं और कुछ वाइल्ड कार्ड जैसे संजू सैमसन और ईशान किशन भी हैं.'उन्होंने कहा, ‘इसलिये अपनी पसंद चुनिए, लेकिन केएल राहुल के दृष्टिकोण से देखें तो वह टी20 विश्व कप के अहम सदस्यों में से एक बनना चाहता है तो शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करने से उसे मैचों के लिये समय मिल जाएगा.'
उनका यह भी मानना है कि ‘शुबमन सीमित ओवर के क्रिकेट में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकता है' जबकि लंबे प्रारूप में उसे निचले क्रम में आजमाया जा सकता है. मांजरेकर ने कहा, ‘शुबमन गिल ऐसा खिलाड़ी है जिसे भारत टेस्ट क्रिकेट में निचले स्थान पर बल्लेबाजी करवाने के बारे में सोच सकता है.'
जिम्बाब्वे के खिलाफ श्रृंखला में तेज गेंदबाज दीपक चाहर की भी वापसी हो रही है जिन्हें इस साल फरवरी में ‘हैमस्ट्रिंग'चोट के कारण बाहर रहना पड़ रहा था. पूर्व बल्लेबाज मांजरेकर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वे दीपक चाहर को भी देख रहे हैं और अगर उसके लिये 50 ओवर की सीरीज शानदार रहती है जिसकी संभावना है क्योंकि इस खिलाड़ी ने पिछले कुछ वर्षों में, अगर आप टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में देखो तो उसने कुछ शानदार प्रदर्शन किया है.' उन्होंने चाहर को ‘वर्तमान का भुवनेश्वर कुमार' करार किया लेकिन साथ ही कहा कि उसे विश्व कप के लिये टी20 टीम में अपना स्थान पक्का करने के लिये कुछ विशेष करना होगा. मांजरेकर ने कहा, ‘वह भुवनेश्वर कुमार का ‘यंगर वर्जन है, जो दोनों तरीकों से गेंद को स्विंग कर सकता है. हालांकि डेथ ओवर में गेंदबाजी में इतना निरंतर नहीं है, लेकिन गेंदबाजी का यह पहलू बेहतर से बेहतर हो रहा है.'
यह भी पढ़ें:
* 14yearsofViratKohli: आजम अपनी Latest Photos को लेकर हुए ट्रोल, यूजर्स ने कहा- वजम कम करो
* "मेरा नाम ही वनडे क्रिकेट से बना है, सब बेकार की बातें हैं”, चहल ने दिया अफवाहों का सीधा जवाब, इंस्टाग्राम पर फैंस से की खास अपील
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं