विज्ञापन

जहीर खान के साले शिवजीत घाटगे की शादी में जुटे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे, नेहरा-पार्थिव ने भी जमाया रंग

जहीर खान के साले और अभिनेत्री सागरिका घाटगे के भाई शिवजीत घाटगे की शादी जयपुर के चौमूं में धूमधाम से चल रही है. समारोह में बॉलीवुड सितारों के साथ कई क्रिकेटर भी पहुंचे हैं. आशीष नेहरा और पार्थिव पटेल अपनी पत्नियों के साथ शादी में शामिल होकर आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं.

जहीर खान के साले शिवजीत घाटगे की शादी में जुटे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे, नेहरा-पार्थिव ने भी जमाया रंग
पत्नीं और बेटे के साथ जहीर खान

जहीर खान के साले साहब शिवजीत घाटगे की शादी जयपुर के चौमूं में चल रही है. जहां बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर क्रिकेटर्स तक का जमावड़ा देखने को मिल रहा. शिवजीत के शादी में भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर आशीष नेहरा और पार्थिव पटेल भी अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा रहे हैं. यहीं नहीं नेहरा और पार्थिव की पत्नियां भी वहां उपस्थित हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटगे के भाई हैं शिवजीत घाटगे

शिवजीत घाटगे बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटगे के भाई हैं. जहीर खान और सागरिका की शादी 23 नवंबर साल 2017 में हुआ था. उन्होंने चमक-दमक और शोर शराबे से दूर सादगी के साथ रजिस्टर्ड (कोर्ट) मैरिज की थी. हालांकि, इसके बाद उन्होंने मुंबई के ताज महल पैलेस में एक भव्य रिसेप्शन पार्टी दी. जहां कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं. 

Latest and Breaking News on NDTV

जहीर खान बन चुके हैं पिता 

जहीर खान और सागरिका को पिछले साल ही यानी कि 2025 में माता-पिता बनने का सौभाग्य मिला. अप्रैल माह में सागरिका ने एक बच्चे को जन्म दिया. जिसका नाम उन्होंने फतेहसिंह खान रखा है. जिसका मतलब होता है 'विजयी शेर'.

Latest and Breaking News on NDTV

आईपीएल 2027 में बतौर कोच नजर आएंगे जहीर

जहीर खान आईपीएल 2027 में बतौर कोच हेड कोच नजर आएंगे. उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने विशेष जिम्मेदारी दी है. जहीर से पहले सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग थे. 

यह भी पढ़ें- गुजरात पहुंचे 'पर्पल किंग' हर्षल पटेल, 4 करोड़ में हुए ट्रेड, IPL में चटका चुके हैं 151 विकेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Zaheer Khan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com