लंबे ब्रेक के बाद पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खेले जा रहे राष्ट्रीय टी20 सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सुनामी वापसी की है. पहले मैच में गुजरात के खिलाफ नाबाद आतिशी 60 रन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव ने सोमवार को धुनाई के लिए गुजरात को चुना. इस मैच में सूर्या ने 29 गेंदों पर 9 चौकों और 7 छक्कों से 82 रन बनाए. और साथ ही राष्ट्रीय सेलेक्टरों सहित आईपीएल की विरोधी टीमों को भी मैसेज भेज दिया है कि वह अभी खत्म नहीं हुए हैं. बहरहाल, दूसरे मैच की पारी के बाद सूर्या ने बताया कि उनकी इस कोशिश के पीछे पूर्व कप्तान एमएस धोनी के ऊपर बनी फिल्म का मशहूर डॉयलॉग रहा.
🚨 Suryakumar Yadav show in SMAT: SKY smashed 82 runs off just 29 balls while chasing a massive target of 198 against Gujarat. 60* (21) vs Hyderabad 82 (29) vs Gujarat This is strongest statement by SKY to the selectors 🥶🔥 https://t.co/wKNqBn00iw
— Indian Cricket Ministry (@Tejashyyyyyy) November 16, 2026
मैच के बाद बात करते हुए सूर्यकुमार ने अपनी रणनीति और मानसिकता के बारे में खुलकर बात करते हुए कहा, 'उनका मुख्य ध्यान लगातार रन बनाने और मुंबई को मैच जिताने पर है.' अपनी इस सोच को समझाते हुए उन्होंने फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' का जिक्र किया. सूर्या बोले, 'आपने फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' जरूर देखी होगी, जिसमें माही भाई के दोस्त ने कहा था कि "सेलेक्टर जहां बैठा है, वहीं मारना है." आज मेरा प्लान भी बिल्कुल वैसा ही था. मैं ज्यादा से ज्यादा निरंतरता के साथ रन बनाने, मैच जिताने और नंबर 3 से 5 के बीच 'हाई-रिस्क, हाई-रिवॉर्ड' वाला खेल खेलने की कोशिश कर रहा हूं.'
बता दें कि जब सूर्यकुमार मैदान पर गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा रहे थे, तब बीसीसीआई की सीनियर पुरुष चयन समिति (सेंट्रल जोन/ईस्ट जोन) के सदस्य शिव सुंदर दास और कुछ आईपीएल स्काउट्स भी मैदान पर मौजूद थे. उनकी आतिशी बल्लेबाजी का आलम यह था कि उनका एक छक्का तो जादवपुर यूनिवर्सिटी के दूसरे मैदान (साल्ट लेक) के भी बाहर जाकर गिरा. सूर्यकुमार ने आगे कहा, 'यह किसी को कोई संदेश देने या ऐसा ही कुछ दिखाने के बारे में नहीं है. मैं बस उस खेल का आनंद लेना चाहता हूं जो मैं हमेशा से खेलता आया हूं. यह मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) वाला फॉर्मेट है, इसमें बिल्कुल खुलकर खेलो.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं