IPL 2021: आईपीएल 2021 में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) नए नाम और नई जर्सी के साथ टूर्नामेंट में उतरी है. अपने पहले मैच में पंजाब ने राजस्थान को 4 रन से हराकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया. पहले मैच में केएल राहुल (KL Rahul) ने 91 रन की धमाकेदार पारी खेली. एक तरफ जहां मैच में पंजाब के बल्लेबाज और संजू सैमसन ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा तो वहीं, दूसरी ओर पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की ऩई जर्सी ने भी सुर्खियां बटोरने में सफल रही. दरअसल पंजाब किंग्स के नए जर्सी का सोशल मीडिया पर खूब मजाक बना, लोगों ने पंजाब की इस नई जर्सी को आरसीबी की पुरानी जर्सी के जैसा बताया. इतना ही नहीं युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने भी सोशल मीडिया पर पंजाब की नई जर्सी का मजाक बनाया.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
Welcome to @RCBTweets boys @henrygayle @klrahul11 pic.twitter.com/1TQ65VzScR
— Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) April 12, 2021
चहल ने सोशल मीडिया पर केएल राहुल और क्रिस गेल का एक वीडियो शेयर किया और लिखा, 'आरसीबी में स्वागत है लड़के..' चहल के मजाक के बाद पंजाब के कप्तान राहुल ने भी रिएक्ट किया और मजाकिया जवाब देकर फैन्स का दिल जीत लिया.
Wear your away jersey on the 30th @yuzi_chahal
— K L Rahul (@klrahul11) April 13, 2021
केएल राहुल ने चहल के ट्रोलिंग पर रिएक्ट करते हए कमेंट किया और लिखा, '30 को तुम अपनी दूसरी जर्सी पहने चहल..' बता दें कि 30 अप्रैल को आरसीबी और पंजाब की टीम इस सीजन में पहली बार एक दूसरे के खिलाफ खेलेगी. ऐसे में राहुल ने चहल के 30 अप्रैल को खेले जाने वाले मैच में दसरी जर्सी पहनने की सलाह दी है.
PBKS vs RR: संजू सैमसन का तूफानी शतक, IPL में ऐसा अनोखा कमाल करने वाले इकलौते कप्तान बने
गौरतलब है कि आरसीबी ने पहला मैच में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया था तो वहीं पंजाब ने राजस्थान को रोमांचक मैच में 4 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की है. पंजाब का अगला मैच अब 16 अप्रैल को सीएसके के खिलाफ होना है तो वहीं आरसीबी 14 अप्रैल को हैदराबाद के खिलाफ अपना दूसरा मैच इस टूर्नामेंट में खेलेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं