क्राइस्टचर्च टेस्ट की दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने एक हैरतअंगेज कैच लपकते हुए हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है. 24 वर्षीय फील्डर की तरफ से यह खूबसूरत नजारा भारतीय गेंदबाजी के दौरान 33वें ओवर में देखने को मिला. वॉशिंगटन सुंदर गेंदबाजी कर रहे थे. वहीं उनके सामने बल्लेबाजी के लिए डेवोन कॉनवे तैयार थे. ओवर की पहली ही गेंद पर कॉनवे ने जोरदार ड्राइव लगाने का प्रयास किया. मगर उसमें वह कुछ खास कामयाब नहीं रहे. गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए पॉइंट के पीछे हवा में चली गई. जहां बैकवर्ड पॉइंट पर तैनात यशस्वी जायसवाल ने अपनी बाईं ओर तेजी से दौड़ लगाते हुए एक हाथ से कैच लेकर सबको हैरान कर दिया. उन्होंने यह शानदार कैच बाएं हाथ से डाइव लगाते हुए पकड़ा. जिसके लिए उनकी विशेष सराहना हो रही है.
51 रन बनाने में कामयाब रहे कॉनवे
आउट होने के पूर्व कॉनवे ने दूसरी पारी में पारी का आगाज करते हुए कुल 97 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 52.57 की स्ट्राइक रेट से 51 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से छह चौके देखने को मिले.
Conway gone What a catch Yashasvi Jaiswal 💥💥💥 #NZvsIND https://t.co/onj0xWPlsx
— Cricket Live (@viratkholi92827) November 29, 2026
कॉनवे ने पहली पारी में दिया था 31 रनों का योगदान
इससे पहले पहली पारी में भी कॉनवे का बल्ला ठीक-ठाक चला था. टीम के लिए उन्होंने पारी का आगाज करते हुए कुल 79 गेंदों का सामना किया था. इस बीच वह 31 रन बनाने में कामयाब रहे थे. पहली पारी में कॉनवे को बराड़ ने LBW करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया था.
कॉनवे के टेस्ट करियर
कॉनवे ने खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड की तरफ से कुल 38 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 71 पारियों में 2912 निकले हैं. कॉनवे के नाम टेस्ट में आठ शतक और 15 अर्धशतक दर्ज है.
यह भी पढ़ें- सिराज के साथ क्या हुआ? हर्षा भोगले हैरान, आकाश का बाहर होना बड़ा झटका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं