विज्ञापन

सहवाग नंबर-1, गावस्कर नंबर-3, अब जायसवाल की एंट्री, भारत की तरफ से टेस्ट में सबसे ज्यादा बार '0' पर आउट होने वाले ओपनर

क्राइस्टचर्च टेस्ट की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके साथ ही वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले संयुक्त रूप से पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में मुरली विजय की बराबरी की है.

सहवाग नंबर-1, गावस्कर नंबर-3, अब जायसवाल की एंट्री, भारत की तरफ से टेस्ट में सबसे ज्यादा बार '0' पर आउट होने वाले ओपनर
यशस्वी जायसवाल
@yashasvi_j/X

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है. जहां भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को होनहार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल से एक शानदार पारी की उम्मीद थी. मगर पारी का आगाज करते हुए वह कुछ खास कारनामा नहीं कर पाए. पारी का आगाज करते हुए जायसवाल ने कुल छह गेंदों का सामना किया. इस बीच खाता खोले बिना ही वह हेनरी का शिकार बने. हेनरी ने उन्हें बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया. 

यशस्वी जायसवाल के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड 

क्राइस्टचर्च टेस्ट की पहली पारी में शून्य पर आउट होते ही यशस्वी जायसवाल के नाम एक अनचाहा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. वह भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा पर शून्य पर आउट होने वाले संयुक्त रूप से पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं. 

खास मामले में उन्होंने मुरली विजय की बराबरी की है. मुरली विजय पारी का आगाज करते हुए टेस्ट क्रिकेट में आठ बार शून्य पर आउट हुए थे. वहीं जायसवाल भी आज आठवीं बार पारी का आगाज करते हुए भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में खाता खोले बिना पवेलियन लौटे हैं. 

भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज

15 बार - वीरेंद्र सहवाग
14 बार - पंकज रॉय
11 बार - सुनील गावस्कर
नौ बार - नवजोत सिंह सिद्धू
आठ बार - मुरली विजय और यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल का टेस्ट करियर 

यशस्वी जायसवाल ने खबर लिखे जाने तक भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में कुल 33 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 59 पारियों में 47.32 की औसत से 2697 रन निकले हैं. जिसमें सात शतक और 14 अर्धशतक शामिल है. 214 रनों की खेली दोहरी शतकीय पारी उनकी एक मैच की एक पारी में खेली गई सर्वोच्च पारी है. 

यह भी पढ़ें- भगवान शिव-राम और छठी मइया के भक्त हैं आकाश दीप, शादी भी हुई थी शिव मंदिर थीम पर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Yashasvi Bhupendra Kumar Jaiswal, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com