Yashasvi Jaiswal and Shubman Gill record: सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (नाबाद 93) के ताबड़तोड़ और कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 58) के संयमित अर्धशतक तथा दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 156 रन की अटूट साझेदारी से भारत ने शनिवार को यहां चौथे टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे (IND vs ZIM 4th T20I) को 10 विकेट से रौंदकर पांच मैच की सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त हासिल की. भारत ने इस तरह जिम्बाब्वे पर दूसरी दफा 10 विकेट के अंतर से जीत हासिल की. 2016 में इसी स्थल पर भारत ने मेजबान टीम को 10 विकेट से हराया था. भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करते हुए कामचलाऊ गेंदबाज शिवम दूबे और अभिषेक शर्मा के शानदार प्रदर्शन से जिम्बाब्वे को सात विकेट पर 152 रन पर रोक दिया. फिर जायसवाल और गिल की मदद से उछाल भरी पिच पर यह लक्ष्य महज 15.2 ओवर में 156 रन बनाकर हासिल कर लिया.

Photo Credit: BCCI on X
बता दें कि गिल और जायसवाल (Yashasvi Jaiswal and Shubman Gill) ने 156 रनों की नाबाद साझेदारी कर एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. है. बता दें कि दोनों ने यह दूसरी बार है जब टी-20 इंटरनेशनल में 150 से ज्यादा रनों की साझेदारी करने का कमाल किया है. इससे पहले दोनों ने मलिकर 2023 में 165 रनों की साझेदारी थी जो टी-20 इंटरनेशनल में भारत के द्वारा किसी भी विकेट केलिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है. वहीं, अब दोनों ने 156 रनों की नाबाद साझेदारी कर धमाका कर दिया है. अब टी20 इंटरनेशनल में यह किसी भी विकेट के लिए की गई दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है. दोनों ने ऐसा कर एक बार फिर रोहित शर्मा, केएल राहुल और पंत जैसे बल्लेबाजों को पछाड़ दिया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
T20I में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी (किसी भी विकेट के लिए)
165 - यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल बनाम वेस्टइंडीज, लॉडरहिल, 2023
156* - यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल बनाम जिम्बाब्वे, हरारे, 2024
130 - शिखर धवन और ऋषभ पंत बनाम वेस्टइंडीज, चेन्नई, 2018
123 - रोहित शर्मा और केएल राहुल बनाम इंग्लैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड, 2018
इसके अलावा जायलवाल भारत के ऐसे केवल दूसरे क्रिकेटर हैं जो टी-20 इंटरनेशनल में 90s में नाबाद रहे हैं. इससे पहले कोहली के साथ ऐसा दो बार हुआ है.
90s में नाबाद रहने वाले भारतीय बल्लेबाज (T20I)
विराट कोहली Vs ऑस्ट्रेलिया, 2016
विराट कोहली Vs वेस्टइंडीज, 2019
यशस्वी जायसवाल Vs जिम्बाब्वे, आज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं