WPL 2023: जानें किसने डाली पहली गेंद, पहला छक्का, पहली फिफ्टी, पहला विकेट और किसने उड़ाई पहली बार गिल्लियां?

WPL सीज़न -1 के पहले मुकाबले का पहला टॉस जीता गुजरात जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी ने और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया. लेकिन हरमन एंड कंपनी ने धड़ाधड़ा चौकों और छक्कों की बरसात कर उनके फैसले की धज्जियां उड़ा दी.

WPL 2023: जानें किसने डाली पहली गेंद, पहला छक्का, पहली फिफ्टी, पहला विकेट और किसने उड़ाई पहली बार गिल्लियां?

जानें किसने डाली WPL की पहली गेंद और किसने लगाया पहला छक्का?

नई दिल्ली:

महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023) का रंगारंग आगाज़ मुंबई में हो चुका है. पहला ही मुकाबला खेला गया मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच, जिसमें मुंबई ने 143 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है. मुकाबला बेहद शानदार रहा. दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में बॉलीवुड अभिनेत्रियों कियारा आडवाणी, कृति सेनन और सिंगर एपी ढिल्लों ने ज़बरदस्त परफॉर्मेंस की. पहले मुकाबले का पहला टॉस जीता गुजरात जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी ने और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया. लेकिन हरमन एंड कंपनी ने धड़ाधड़ा चौकों और छक्कों की बरसात कर उनके फैसले की धज्जियां उड़ा दी और स्कोर बोर्ड पर लगा दिए 207 रन. आइए जानते हैं महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में दर्ज हुए एतिहासिक पलों के बारे में 

WPL का ओपनिंग एडिशन मुंबई में खेला जा रहा है. जिसकी शानदार शरूआत हो चुकी है.

1. WPL 2023 का पहला मैच खेला गया - मुंबई इंडियंस vs गुजरात जायंट्स
2. WPL 2023 का पहला टॉस जीता- गुजरात जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी ने
3. WPL 2023 की पहली ओपनिंग जोड़ी- यास्तिका भाटिया व हेली मैथ्यूज़ (मुंबई इंडियंस )
4. WPL 2023 की पहली गेंद डाली - एश्ले गार्डनर (गुजरात जायंट्स)
5.WPL 2023 की पहली डॉट बॉल खेली - यास्तिका भाटिया (मुंबई इंडियंस )
6.WPL 2023 का पहला रन बनाया- यास्तिका भाटिया (मुंबई इंडियंस )
7. WPL 2023 का पहला चौका लगाया - हेली मैथ्यूज़ (मुंबई इंडियंस )
8. WPL 2023 का पहला छक्का लगाया - हेली मैथ्यूज़ (मुंबई इंडियंस )
9. WPL 2023 का पहला विकेट लिया-तनुजा कंवर (गुजरात जायंट्स) आउट किया- यास्तिका भाटिया (रन-1, गेंद -8)
10.WPL 2023 का पहला कैच लिया- जॉर्जिया वेयरहम ने, यास्तिका भाटिया को प्वॉइंट पर कैच किया. 
11. WPL 2023 के पहले ओवर में रन बने - 2(एश्ले गार्डनर (गुजरात जायंट्स)
12..WPL 2023 की पहली वाइड बॉल डाली- मानसी जोशी (गुजरात जायंट्स)
13. WPL 2023 का पहला अर्धशतक लगाया - हरमनप्रीत कौर, 51 रन, 22 गेंद (मुंबई इंडियंस )
14. WPL 2023 का पहला 200 से अधिक स्कोर बनाया- मुंबई इंडियंस (207 रन)
15. WPL 2023 के पहले मैच में कुल चौके लगे - 36 ( 31 -मुंबई इंडियंस, 5- गुजरात जायंट्स) 
16. WPL 2023 के पहले मैच में कुल छक्के लगे - 8 (6- मुंबई इंडियंस, 2- गुजरात जायंट्स)
17. WPL 2023 के पहले मैच में कुल विकेट गिरे - 15 (5- मुंबई इंडियंस, 10- गुजरात जायंट्स)
18.WPL 2023 का पहला बोल्ड आउट- हेली मैथ्यूज़ 47 रन (मुंबई इंडियंस ) पहली पारी के 9वें ओवर में आउट हुई, एश्ले गार्डनर ने बोल्ड किया.


SPECIAL STORIES:

 मैडम तुसाद म्युजियम में विराट के पुतले को किस करते हुए वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

ऑस्ट्रेलियाई टीम को तगड़ा झटका, अब यह दिग्गज खिलाड़ी हुआ आखिरी दोनों टेस्ट मैच से बाहर

स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com