विज्ञापन

दिल्ली में फिर दिखा बेकाबू रफ्तार का कहर! रेंट पर ली ऑडी से नाबालिग ने शख्स को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नाबालिग ने ऑडी एक ऐप के जरिए करीब 16 हजार रुपये में रातभर के लिए किराए पर ली थी. उसके दोस्त का बर्थडे था और इसी सिलसिले में उसने कार बुक की थी.

दिल्ली में फिर दिखा बेकाबू रफ्तार का कहर! रेंट पर ली ऑडी से नाबालिग ने शख्स को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत
जांच में पता चला ऑडी नाबालिग चला रहा था.
NDTV

राजधानी दिल्ली में दोस्त का बर्थडे मनाने के लिए 17 साल के नाबालिग ने ऐप के जरिए 16 हजार रुपये में रातभर के लिए ऑडी कार किराए पर ली. इसके बाद किशनगढ़ में तेज रफ्तार से कार चलाते हुए उसने तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी. इस हादसे में पैदल राहगीर भी चपेट में आए. जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान उमाशंकर (45) के रूप में हुई है. वह किशनगढ़ के रहने वाले थे. पुलिस की जांच में यह बात सामने आने के बाद अब कार किराए पर देने वाली कंपनी भी जांच के घेरे में आ गई है.

ऐसे हुआ हादसा

पुलिस सूत्रों के अनुसार चार अक्टूबर की रात करीब ढाई बजे किशनगढ़ स्थित सीएनजी पंप के सामने रेड लाइट के पास ऑडी और तीन अन्य गाड़ियों की टक्कर की सूचना मिली. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जांच में पता चला ऑडी नाबालिग चला रहा था. वहीं हादसे में सड़क पर जा रहे उमाशंकर गंभीर रूप से घायल हुए है. जिन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नाबालिग ने ऑडी एक ऐप के जरिए करीब 16 हजार रुपये में रातभर के लिए किराए पर ली थी. उसके दोस्त का बर्थडे था और इसी सिलसिले में उसने कार बुक की थी. पुलिस अब यह पता कर रही है कि नाबालिग को कार देने से पहले कंपनी ने उम्र, लाइसेंस और अन्य जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन किया था या नहीं.

कंपनी पर भी कार्रवाई की तैयारी

पुलिस अधिकारी के अनुसार हादसे के बाद नाबालिग को पुलिस ने पकड़ लिया और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जेजे बोर्ड-II के सामने पेश किया. हादसे में शामिल गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है. पुलिस कंपनी से कार की बुकिंग, उम्र की जांच, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन सौंपने की पूरी प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी ले रही है. अगर जांच में यह सामने आता है कि नाबालिग को कार देने से पहले जरूरी वेरिफिकेशन नहीं किया गया था या नियमों की अनदेखी हुई थी तो कंपनी के खिलाफ भी कार्रवाई की जा जाएगी. फिलहाल किशनगढ़ थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: 'महिलाओं की सुरक्षा जरूरी लेकिन हर आरोप जांच से परे नहीं', हाई कोर्ट ने कहा- शादी टूटी तो FIR करना दुरुपयोग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Delhi Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com