World Cup 2023 Points Table: वर्ल्ड कप के 41वें मैच में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड प्वाइंट्स टेबल में नंबर 4 पर अपनी जगह लगभग पक्की करने में सफल हो गया है. कीवी टीम ने अपने 9 मैच में 5 मैचों में जीत हासिल की है और 10 अंक के साथ इस समय नंबर 4 पर मौजूद है. न्यूजीलैंड की जीत ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीम को झटका दे दिया है. दरअसल, कीवी टीम का रन रेट भी काफी दमदार है. श्रीलंका के खिलाफ मैच को न्यूजीलैंड ने 24वें ओवर में ही जीत लिया, जिससे अफगानिस्तान और पाकिस्तान के लिए अब सेमीफाइनल की रेस लगभग खत्म हो गई है.

नंबर 4 पर न्यूजीलैंड का होगा कब्जा
भले ही पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीम को एक-एक मैच और खेलने हैं लेकिन जिस अंदाज में कीवी टीम ने श्रीलंका को हराया है उससे न्यूजीलैड की टीम नंबर 4 के लिए क्वालिफाई करने में दोनों टीमों से आगे हो गई है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पाकिस्तान के लिए नामुमकिन
इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान को 287 रनों े ज्यादा के अंतर से जीत हासिल करनी होगी तो वहीं दूसरी ओर 3 ओवर के अंदर इंग्लैंड द्वारा दिए गए लक्ष्य को हासिल करना होगा, जो नामुमकिन है. अब तो कुदरत का निजाम भी पाकिस्तान को हेल्प नहीं कर सकता है. अब ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मैच महज एक औपचारिकता है.
यह भी पढ़ें: World Cup 2023: "इंग्लैंड टीम को ..", पाकिस्तान टीम कैसे पहुंचेगी सेमीफाइनल में, वसीम अकरम ने बताया अनोखा फॉर्मूला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं