आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप ए मे मौजूद ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, भारत और बांग्लादेश के बीच कौन सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगा, यह अभी तक साफ नहीं हुआ है. ग्रुप ए के अब दो मैच बचे हैं और इस दो मैचों के परिणाम के बाद सेमीफाइनलिस्ट तय होंगे. 29 मार्च को दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश भिड़ेंगे. अगर इस मैच में दक्षिण अफ्रीका जीती तो बांग्लादेश बाहर हो जाएगी. दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल का टिकट नहीं मिलेगा, जबकि ऑस्ट्रेलियाई क्वलीफाई कर जाएगी. लेकिन अगर परिणाम इसके अलट आया तो भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मैच पर दुनिया भर की नजरें होंगी और इसके नतीजे पर निर्भर होगा कि कौन अंतिम चार में पहुंचा और कौन नहीं.
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच जंग, ऑस्ट्रेलिया का स्पॉट लगभग पक्का
ऑस्ट्रेलिया के 4 मैचों में 4 जीत के बाद 8 अंक हैं. भारत और दक्षिण अफ्रीका भी 8-8 अंक तक पहुंच सकते हैं. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया का स्पॉट कंफर्म नहीं हुआ है. ऑस्ट्रेलिया अगर अपने आखिरी मैच में भारत से हारती भी है तो उसका सेमीफाइनल का टिकट पक्का ही होगा, बर्शते यह हार बड़ी ना हो. क्योंकि उसका नेट रन रेट काफी बेहतर है.
ग्रुप ए में भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल के स्पॉट को लेकर दिलचस्प जंग हैं. हालांकि, भारत को बड़ा मुश्किल काम करना होगा, जबकि दक्षिण अफ्रीका के लिए स्थिति आसान है. लेकिन भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया तो दक्षिण अफ्रीका अपने आखिरी मैच में जीतने के बाद भी बाहर हो जाएगी, क्योंकि भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही दक्षिण अफ्रीका से नेट रन रेट में काफी आगे हैं. अफ्रीकी टीम के पास भारत को रन रेट में पीछे छोड़ना असंभव है. अगर बांग्लादेश के खिलाफ 200 रन बनाने के बाद अफ्रीकी टीम 167 रनों से जीत दर्ज करती है तो वह भारत के रन रेट +2.268 को पीछे छोड़ पाएगी.
अगर बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका को हरा दिया और उसके बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया से हार मिली तो ऐसी सूरत में बांग्लादे, दक्षिण अफ्रीका और भारत के 6-6 अंक होंगे. ऐसी सूरत में भी भारत की स्थिति मजबूत है. भारत तभी बाहर हो पाएगा, जब ऑस्ट्रेलिया से वह 119 रनों से हारें, 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए. या फिर 201 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 120 रनों से हारें.
बांग्लादेश अगर अपने आखिरी मैच में जीत भी जाता है तो भी उसके सेमीफाइनल की राह मुश्किल है. एक तो पहले उसे अफ्रीकी टीम को कम से कम 100 रन से हराना होगा और उसके बाद उम्मीद करनी होगी कि भारत 130 रन से हार जाए.
यह भी पढ़ें: मैदान पर कदम रखते ही नेमार ने रचा इतिहास, ब्राजील ने स्कॉटलैंड को रौंद नॉकआउट के लिए क्वालीफाई
यह भी पढ़ें: IND vs IRE 1st T20I: भारत के लिए दो खिलाड़ियों का डेब्यू! क्या असर दिखाएगी पिच, कैसा रहेगा मौसम, जानें तमाम बातें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं