विज्ञापन

Womens Asia Cup 2026: थाईलैंड के खिलाफ अभियान का आगाज करेगी टीम इंडिया, जानें कहां देख पाएंगे लाइव

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय महिला टीम आज थाईलैंड के खिलाफ अपने एशिया कप अभियान का आगाज करेगी.

Womens Asia Cup 2026: थाईलैंड के खिलाफ अभियान का आगाज करेगी टीम इंडिया, जानें कहां देख पाएंगे लाइव
Womens Asia Cup 2026 India vs Thailand Live Streaming

विमेंस टी20 एशिया कप 2026 में टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज रविवार को थाईलैंड के खिलाफ करेगी. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ करना चाहेगी. भारतीय टीम की निगाहें चौथी बार टी20 विमेंस एशिया कप का खिताब जीतने पर होगी. भारतीय टीम का बल्लेबाजी क्रम काफी मजबूत नजर आ रहा है. शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना पारी का आगाज करती हुई नजर आएंगी. मंधाना और शेफाली के लिए यह साल खासतौर पर टी20 फॉर्मेट में बढ़िया रहा है. 

हालांकि, जेमिमा रोड्रिग्स की गैरमौजूदगी में नंबर तीन की जिम्मेदारी कौन संभालेगा, यह देखना काफी दिलचस्प होगा। जेमिमा के स्थान पर प्रतिका रावल को टीम में जगह दी गई है, लेकिन वह काफी लंबे समय से टी20 फॉर्मेट से दूर रही हैं.

दीप्ति के कंधों पर होगी अहम जिम्मेदारी

ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. वह बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दे सकती हैं. इसके साथ ही ऋचा घोष से भी टीम को धमाकेदार प्रदर्शन की आस होगी. ऋचा अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं और जेमिमा की गैरमौजूदगी में उन्हें बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भी प्रमोट किया जा सकता है. 

तेज गेंदबाजी की कमान क्रांति गौड़ और रेणुका ठाकुर संभालेंगी. श्री चरणी और राधा यादव अपनी घूमती गेंदों से यूएई की धरती पर बल्लेबाजों की परीक्षा ले सकती हैं. भारतीय टीम इससे पहले तीन बार विमेंस टी20 एशिया कप के खिताब को अपने नाम कर चुकी है.

थाईलैंड के इन खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान

दूसरी ओर, थाईलैंड की टीम काफी आत्मविश्वास के साथ इस टूर्नामेंट में उतरी है. उन्होंने जून में फाइनल में यूएई को हराकर विमेंस प्रीमियर कप जीता था और इस टूर्नामेंट की शुरुआत भी शानदार अंदाज में की है. बाएं हाथ की स्पिनर थिपचा पुत्थावोंग उनकी गेंदबाजी की मुख्य कड़ी हैं और विमेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं. उनके नाम 169 विकेट हैं. हांगकांग के खिलाफ 1-23 के आंकड़े के साथ उन्होंने भारत की दीप्ति को पीछे छोड़ा था.

ऑफ-स्पिनर ओनिचा कामचोमफू भी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. उन्होंने हांगकांग के खिलाफ शुरुआती मैच में 3-27 विकेट लिए और अपने 150 टी20 इंटरनेशनल विकेट पूरे किए. 25 साल की विकेटकीपर नन्नापत कोंचारोएन्काई एक उभरती हुई बल्लेबाज हैं. वह टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं. भारत के खिलाफ फनिता माया और नत्थाकन चंथम के प्रदर्शन पर भी निगाहें रहेंगी.

क्या असर दिखाएगी पिच?

भारत और थाईलैंड के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैदान पर आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों को विकेट से अच्छी मदद मिलती है. ग्राउंड बढ़ा होने के कारण बाउंड्री लगाना भी आसान नहीं रहता है. गेंद बल्ले पर थोड़ा फंसकर आती है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को मौसम पूरी तरह से साफ बना रहेगा और बारिश होने की आशंका बिल्कुल भी नहीं है.

कब और कहां देख पाएंगे लाइव?

भारत और थाईलैंड के बीच महिला एशिया कप 2026 का मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टेलीकास्ट होगा, जबकि सोनीलिव एप पर मैच की लाइव स्ट्रीम उपलब्ध होगी. 

ऐसी हैं दोनों टीमें

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कामलिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह, एन श्री चरणी और नंदनी शर्मा.

थाईलैंड: नारुएमोल चाइवाई (कप्तान), नन्नापत कोनचारोएनकाई, नत्थाकन चंथम, चानिदा सुथिरुआंग, सुलेपोर्न लाओमी, ओनिचा कामचोम्फु, थिपचा पुथावोंग, फन्निता माया, एफिसारा सुवानचोनराथी, सुनीदा चतुरोंग्रट्टाना, चयनिसा फेंगपैन, नन्नाफाट चाइहान, कोरानित सुवानचोनराथी, थानराडा सीसावन और नाओमी हैमिल्टन.

यह भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर की जगह कौन? गौतम गंभीर-अगरकर ने चुना नया विकल्प! गंभीर-गिल विश्व कप से आगे की प्लानिंग में जुटे

यह भी पढ़ें: Duleep Trophy: शमी, मुकेश और ईश्वरन के बीच 15 साल का कप्तान, वैभव सूर्यवंशी ने दर्ज कराया खास रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Women, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com