विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस चमत्कार! 10 लाख ओपनिंग करने वाली फिल्म, 22वें दिन करोड़ों की कमाई, मंगलवार को बढ़ता है आंकड़ा, राखी पर खूब की कमाई

7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म की 22वें दिन कमाई लाखों से करोड़ों में पहुंच गई है. जबकि मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखने को मिली थी. 

बॉक्स ऑफिस चमत्कार! 10 लाख ओपनिंग करने वाली फिल्म, 22वें दिन करोड़ों की कमाई, मंगलवार को बढ़ता है आंकड़ा, राखी पर खूब की कमाई
Hanuman Ansh Box Office Collection
नई दिल्ली:

बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार देखने को मिल रहा है. दरअसल, जहां टॉक्सिक और बंटवारा 1947 जैसी बड़ी फिल्मों की कमाई हर दिन के साथ घट रही है तो वहीं 7 अगस्त को रिलीज हुई एक फिल्म, जिसने केवल 10 लाख की ओपनिंग पहले दिन की थी. उसकी कमाई 22वें दिन करोड़ों में पहुंच गई है. खास बात यह है कि कम कमाई के बावजूद मंगलवार को कलेक्शन में उछाल देखने को मिल रहा है. हम बात कर रहे हैं नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश' की, जो बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर परफॉर्म करती हुई नजर आ रही है. वहीं राखी के दिन यानी रक्षाबंधन पर फिल्म की कमाई 6 करोड़ पार हो गई. 

आवारापन 2 और बंटवारा के शोर में बढ़ी कमाई

कहा जा रहा था कि 14 अगस्त को ‘बंटवारा 1947' और ‘आवारापन 2' की रिलीज के बाद ‘हनुमान अंश' के ज्यादातर सिनेमाघरों से शो हटा दिए गए थे. लेकिन अब इस फिल्म की फिर से थियेटरों में वापसी हो रही है. असर इससे लगाया जा सकता है कि 10 लाख ओपनिंग करने वाली हनुमान अंश की कमाई 22वें दिन 6.50 करोड़ तक पहुंच गई है. 

ये भी पढ़ें- जियो हॉटस्टार पर आई दुनिया में चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, 9711 करोड़ कमाई और हैं 80s के गाने

22 दिनों में हनुमान अंश का कलेक्शन 

Day 1 फ्राइडे- 355 शोज के साथ 10 लाख
Day 2 सैटरडे- 323 शोज के साथ 20 लाख
Day 3 संडे- 330 शोज के साथ 30 लाख
Day 4 मंडे-  293 शोज के साथ 10 लाख
Day 5 ट्यूसडे- 299 शोज के साथ 13 लाख
Day 6 वेडनेसडे- 290 शोज के साथ 13 लाख
Day 7 थर्सडे- 262 शोज के साथ 12 लाख
Day 8 फ्राइडे-  4 लाख 
Day 9 सैटरडे- 30 शोज के साथ 4 लाख 
Day 10 संडे- 31 शोज के साथ 8 लाख
Day 11 मंडे- 57 शोज के साथ 5 लाख
Day 12 ट्यूसडे- 60 शोज के साथ 5 लाख
Day 13 वेडनेसडे 65 शोज के साथ 5 लाख
Day 14 थर्सडे- 63 शोज के साथ 5 लाख
Day 15 फ्राइडे-  133 शोज के साथ 15 लाख
Day 16 सैटरडे- 264 शोज के साथ 85 लाख
Day 17 संडे- 488 शोज के साथ 2.20 करोड़
Day 18 मंडे- 909 शोज के साथ  1.25 करोड़
Day 19 ट्यूसडे-  1,847 शोज के साथ 2.35 करोड़
Day 20 वेडनेसडे- 862 शोज के साथ डेढ करोड़
Day 21 थर्सडे- 1,294 शोज के साथ 2.10 करोड़ 
Day 22 फ्राइडे-  2,829 शोज के साथ 6.50 करोड़ 

हनुमान अंश के बढ़े शोज

‘हनुमान अंश' जब रिलीज हुई थी, तब इसे करीब 250 स्क्रीन और लगभग 350 शो मिले थे. लेकिन ‘बंटवारा 1947' और ‘आवारापन 2' की रिलीज के बाद अगले हफ्ते फिल्म महज 25 स्क्रीन और 25 शोज तक सिमट गई. हालांकि फिर से पब्लिक डिमांड पर स्क्रीन को बढ़ाए गए. वहीं 355 शोज से अब 22वें दिन 2829 शोज पर संख्या पहुंची है, जिसके चलते कलेक्शन में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. 

ये भी पढ़ें- Toxic Box Office Collection Day 3: रक्षाबंधन पर टॉक्सिक को तोहफा, फ्राइडे को कमाई के साथ 3 दिनों में यश की फिल्म ने की बंपर कमाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hanuman Ansh, Hanuman Ansh Box Office, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com