विज्ञापन

अरशद टॉप पर, नीरज चोपड़ा से आगे पथिरागे, एशिया में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप-10 एथलीट

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं. ऐसे में अब भारत की उम्मीदें रोहित यादव और किशोर जेना से होंगी.

अरशद टॉप पर, नीरज चोपड़ा से आगे पथिरागे, एशिया में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप-10 एथलीट
Longest javelin throw in Asia Arshad Nadeem Top List Neeraj Chopra on Fourth

चाओ-त्सुन चेंग एक समय तक एशिया में टॉप जैवलिन थ्रोअर थे. लेकिन टोक्यो ओलंपिक के बाद से एशिया में जैवलिन तेजी से बदला है. पेसिर ओलंपिक में जहां पाकिस्तान के अरशद नदीम ने अपना जलवा दिखाया तो फिलहाल श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे अपना जलवा दिखा रहे हैं. बीते एक दशक तक एशियाई एथलिटों में सबसे दूर थ्रो करने वाली  लिस्ट में अधिक बदलाव नहीं हुआ था. लेकिन बीते दो सालों में यह तेजी से बदली है.  अरशद नदीम पेरिस ओलंपिक में अपने 92.97m के थ्रो के साथ लिस्ट में टॉप पर है. जबकि भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा चौथे स्थान पर हैं. वहीं टॉ-10 की लिस्ट में भारत के दो अन्य एथलीट रोहित यादव और किशोर जेना भी है. बता दें, एशिया में सिर्फ चार खिलाड़ी ही 90m मार्क को पार कर पाए हैं.

सबसे दूर भाला फेंकने वाले एशियाई एथलीट

पाकिस्तान के जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम ने पेरिस ओलंपिक में अपनो गोल्डन थ्रो के साथ इस लिस्ट में टॉप पर अपना कब्जा बना रखा है. जबकि दूसरे स्थान पर श्रीलंका के पथिरागे हैं. रुमेश थरंगा पथिरागे ने रोम डायमंड लीग में 92.62 मीटर का अपना पर्सनल बेस्ट और करियर का सबसे बेहतर थ्रो किया था. इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर चीनी ताइपे के चाओ-त्सुन चेंग हैं.

चाओ-त्सुन चेंग ने अपने करियर का सबसे लंबा थ्रो- 91.36 मीटर का किया था. उन्होंने 26 अगस्त, 2017 को ताइपे में समर यूनिवर्सियाड में किया था. इस रिकॉर्ड तोड़ने वाले फ़ाइनल थ्रो ने उन्हें 90-मीटर की बाधा को पार करने वाला पहला एशियाई जैवलिन थ्रोअर बना दिया था.

इस लिस्ट में नीरज चोपड़ा चौथे स्थान पर हैं. नीरज ने दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर का थ्रो किया था. यह पहली बार था कि नीरज ने किसी प्रतियोगिता में 90m का मार्क पार किया था. जबकि चीन के किंगगांग झाओ 89.15m के थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर हैं. 

टॉप-10 की लिस्ट में भारत के दो अन्य एथलीट और हैं. रोहित यादव, जो बीते कुछ समय से तेजी से उभर रहे हैं, इस लिस्ट में छठे स्थान पर हैं. रोहित ने कलिंगा स्टेडियम में 87.68 मीटर दूर भाला फेंका था.  जबकि 87.60m के थ्रो के साथ जापान के काज़ुहिरो मिज़ोगुची सातवें स्थान पर हैं.

आठवें स्थान पर फिर भारतीय एथलीट हैं.  किशोर जेना ने 2023 एशियाई खेलों के दौरान 87.54m थ्रो किया था. वहीं उज्बेकिस्तान के विक्टर ज़ायत्सेव 87.20m थ्रो के साथ नौंवें स्थान पर हैं. जबकि 10वें स्थान पर युता साकियामा हैं, जिन्होंने पिछले साल 87.16m दूर भाला फेंका था.

यह भी पढ़ें: 60 विकेट लेने वाले आकिब नबी को इंग्लैंड में मिला बड़ा मौका, क्यों टिकी हैं सेलेक्टर्स की नजरें?

यह भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर की जगह कौन? गौतम गंभीर-अगरकर ने चुना नया विकल्प! गंभीर-गिल विश्व कप से आगे की प्लानिंग में जुटे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neeraj Chopra, Arshad Nadeem, Rumesh Pathirage, Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com