विज्ञापन
This Article is From May 23, 2021

महिला टीम पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची, लेकिन इनामी राशि मिलेगी इस हफ्ते

बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्यों को इस हफ्ते के अंत तक इनामी राशि का अपना हिस्सा मिलेगा. प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और मुझे उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही उनका हिस्सा मिलेगा.’ विलंब के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘हमें पिछले साल अंत में इनामी राशि मिली थी.’

महिला टीम पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची, लेकिन इनामी राशि मिलेगी इस हफ्ते
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फाइल फोटो
नई दिल्ली:

यह सही है कि कोविड-19 के चलते हालात पिछले करीब एक साल से काफी खराब चल रहे हैं, लेकिन इसका मतलब यह नही है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के खजाने में पैसा इतना भी कम हो गया है कि कोई टीम पिछले साल कोई खिताब जीते, या उपविजेता रहे, तो उसका हिस्सा करीब एक साल की समयावधि के बाद खिलाड़ियों को दिया जाए. मगर ऐसा ही हो रहा है. ऑस्ट्रेलिया में पिछले साल हुए टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत ने जगह बनायी थी, लेकिन पांच लाख डॉलर की इनामी राशि (लगभग 3 करोड़ और 64 लाख रुपये) में खिलाड़ियों को अपना हिस्सा इस हफ्ते मिलेगा. बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी जब पता चला कि खिलाड़ियों को अब तक भुगतान नहीं किया गया है.

जिंबाब्वे क्रिकेटर ने फटे जूते की तस्वीर पोस्ट कर दिखाए हालात, दिग्गज कंपनी मदद को आगे आयी

ब्रिटेन के ‘टेलीग्राफ' समाचार पत्र की एक खबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर संघों के महासंघ (फिका) के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया कि बीसीसीआई ने पिछले साल फरवरी-मार्च में हुई इस वैश्विक प्रतियोगिता में उप विजेता बनने के लिए मिली इनामी राशि को अब नहीं दिया है. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत की अगुआई हरमनप्रीत कौर ने की थी भारतीय टीम को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी.

इस देश और इन तारीख में होंगे आईपीएल 2021 के बाकी मुकाबले, सूत्रों ने कहा

बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्यों को इस हफ्ते के अंत तक इनामी राशि का अपना हिस्सा मिलेगा. प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और मुझे उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही उनका हिस्सा मिलेगा.' विलंब के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘हमें पिछले साल अंत में इनामी राशि मिली थी.' बीसीसीआई में सभी टीमों (सभी आयु वर्ग) के खिलाड़ियों के भुगतान में तीन से चार महीने का समय लगता है. पिछले साल से हालांकि मुंबई में बीसीसीआई का मुख्यालय देश भर में कोविड-19 की खराब स्थिति के कारण बंद है जिससे सभी भुगतान में विलंब हुआ है. राज्य इकाई से जुड़े बीसीसीआई के पूर्व पदाधिकारी ने कहा, ‘‘सिर्फ महिला टीम का भुगतान नहीं है. पुरुष टीम का केंद्रीय अनुबंध, अंतरराष्ट्रीय मैच फीस, पुरुष और महिलाओं की घरेलू मैच फीस, मौजूदा स्थिति के कारण सभी में समय लग रहा है.' 

बुमराह की बीवी संजना गणेशन ने अंग्रेजी गाने पर जमकर किया डांस, Video वायरल

उन्होंने कहा, ‘‘यहां तक की कोविड से जुड़ी स्थिति खराब होने से पहले भी घरेलू सत्र मार्च में खत्म हुआ और पूरा भुगतान सितंबर तक ही होता.' उन्होंने कहा, ‘‘इस मामले में आपको देखना होगा कि बीसीसीआई को भुगतान कब हुआ. अगर उन्हें टूर्नामेंट के ठीक बाद हुआ तो यह विलंब है लेकिन प्रक्रिया में कुछ समय लगता है. और जहां तक मेरी जानकारी है, पुरुषों और महिलाओं दोनों के साथ ऐसा है.'

VIDEO:  कुछ महीने पहले हुयी मिनी ऑक्शन में ​कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़ रुपये में बिके थे. 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Women, Board Of Control For Cricket In India, Mithali Raj, Harmanpreet Kaur Bhullar, Women's T20 World Cup 2020, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com