Yuvraj Singh: पिछले कुछ दिनों से लगातार इन बातों की चर्चा जोर पकड़ रही थी कि पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं. अब क्रिकेटर का इस पूरे मामले पर बयान सामने आया है. 'सिक्सर किंग' के नाम से फेमस युवराज सिंह ने शुक्रवार को उन खबरों का खंडन किया, जिनमें दावा किया गया था कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार पंजाब के गुरदासपुर से चुनाव लड़ेंगे.
युवी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक पोस्ट के जरिए इन खबरों पर विराम लगा दिया. युवराज ने लिखा, "मीडिया रिपोर्टों के विपरीत, मैं गुरदासपुर से चुनाव नहीं लड़ रहा हूं. मेरा जुनून लोगों का समर्थन और मदद करने में निहित है, और मैं अपने फाउंडेशन @YOUWECAN के माध्यम से ऐसा करना जारी रखूंगा. आइए अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार बदलाव लाना जारी रखें."
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
Contrary to media reports, I'm not contesting elections from Gurdaspur. My passion lies in supporting and helping people in various capacities, and I will continue to do so through my foundation @YOUWECAN. Let's continue making a difference together to the best of our abilities❤️
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) March 1, 2024
युवराज ने अपनी स्टाइलिश और आक्रामक बाएं हाथ की बल्लेबाजी और शानदार स्पिन गेंदबाजी से भारत को कई मैच जिताए. युवी ने भारतीय क्रिकेट टीम को 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप जीतने में अहम भूमिका निभाई थी.
हाल ही में, युवराज सिंह से मुंबई इंडियंस में कप्तानी में बदलाव के बारे में पूछा गया, क्योंकि हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा की जगह कमान संभाली है. उन्होंने कहा कि फ्रेंचाइजी को लंबे समय तक सोचना होगा, लेकिन रोहित शर्मा जो अनुभव लेकर आते हैं, उसकी भरपाई नहीं की जा सकती.
ये भी पढ़ें- VIDEO: RCB की इस महिला खिलाड़ी की हैरतअंगेज फील्डिंग देख आपको आ जाएगी 'मिस्टर 360' की याद
ये भी पढ़ें- धर्मशाला टेस्ट के लिए शुभमन गिल का 'खास प्लान', एक बार फिर इंग्लिश टीम होगी धड़ाम?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं