माउंट मॉन्गनुई में भारत के साथ बैटिंग में जो हुआ सो हुआ, लेकिन उससे पहले फील्डिंग के दौरान भी अजीब देखने को मिला! औकिब नबी के फेंके इसी ओवर की लगातार दो गेंदों पर न्यूजीलैंज ओपनर विल यंग को दो जीवनदान मिले, तो भारतीय खिलाड़ियों ने शब्दबाणों से खासा निशाना बनाया. और इसमें भी विराट कोहली सबसे आगे रहे. विल यंग ने बाद इन पलों का खुलासा किया कि कैच ड्रॉप होने के बाद उनकी भारतीय पूर्व कप्तान के साथ क्या बातचीत हुई थी. विल यंग ने के बारे में बताया कि कैसे एक ही ओवर में दो बार कैच छूटने के बाद मैदान का माहौल काफी हल्का-फुल्का हो गया था. उन्होंने कहा कि पहली बार जब स्लिप में उनका कैच छूटा, तो वे थोड़ा निराश हुए, लेकिन साथ ही राहत भी महसूस हुई. हालांकि जब उसी ओवर में दूसरी बार फिर से उनका कैच टपक गया, तो स्थिति ऐसी हो गई थी कि बस इस पर हंसी ही आ सकती थी.
कोहली ने बरार को बैन से बचाया ? वीडियो हुआ तूफान सा वायरल, फैंस को पसंद नहीं आया गुरुनूर का अंदाज
इसी बीच, भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली उनके पास आए और दोनों के बीच एक मजेदार बातचीत हुई. यंग ने खुलासा किया कि उन्होंने कोहली से पूछा, "क्या आप कभी अपने करियर में एक ओवर में दो बार ड्रॉप हुए हैं?" इस पर विराट कोहली हंसे और उन्होंने जवाब दिया 'ना.' यंग ने आगे कहा कि इस तरह के पलों के बाद आपको तुरंत उन चीजों को पीछे छोड़ना होता है और फिर से अपना ध्यान पूरी तरह से खेल और अगली गेंद पर लगाना होता है. यंग ने यह भी बताया कि मिले दो जीवनदान के बाद उनकी बैटिंग एप्रोच बदल गई
यंग ने कहा, 'मैंने महसस किया कि दो कैच छूटने के बाद मैं क्रीज पर थोड़ा फंस गया था. तब मैंने आगे कदम निकालने और वजन थोड़ा और गेंद की ओर डालने की कोशिस की. और यह बात मेरे फेवर में गई.' यंग ने कहा, 'वह क्रीज पर कुछ समय गुजार कर और बड़ी पारी खेलने के बाद राहत महसूस कर रहे थे. यह मेरे लिए थोड़ी राहत लेकर आया, लेकिन क्रीज पर समय गुजारना शानदार था. यह सही है कि पारी की शुरुआत में थोड़ा भाग्य की मदद मिली, लेकिन संभलने के बाद मैं उपयोगी स्कोर बनाने में सफल रहा.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं