Rassie van der Dussen: कप्तान टेम्बा बावुमा की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. टीम ने लीग स्टेज में खेले 9 में से 7 मुकाबलों में जीत दर्ज की है जबकि उसे सिर्फ दो में हार का सामना करना पड़ा. दक्षिण अफ्रीका लीग स्टेज के बाद अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहेगी. वहीं टीम ने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान किया है. दक्षिण अफ्रीका की अब अगली परीक्षा सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगी और उससे पहले दक्षिण अफ्रीका के इन-फॉर्म बल्लेबाज रासी वान डेर डुसेन ने बड़ा बयान दिया है. रासी वान डेर डुसेन ने कहा है कि उनकी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में हर हाल में जीत के साथ मैदान पर उतरेगी.
-
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
दक्षिण अफ्रीका ने लीग स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया. दक्षिण अफ्रीका की जीत के हीरो रहे रासी वान डेर डुसेन, जिन्होंने नाबाद 76 रनों की पारी खेली. रासी वान डेर डुसेन ने मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नॉकआउट मैच को लेकर कहा कि आस्ट्रेलिया के पास नॉकआउट मैच जीतने का अच्छा अनुभव है लेकिन इस बार उनकी टीम भी 'हर हालत में जीतने' की सोच के साथ उतरेगी. बता दें, दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल बृहस्पतिवार 16 नवंबर को खेला जायेगा.
उन्होंने कहा,"हम कई बार बहुत कम अंतर से सेमीफाइनल से चूक गए हैं और इस बार जीत के इरादे से ही उतरे थे. हमें हर हालत में जीतना है और फोकस उसी पर है." हैमस्ट्रिंग चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा का खेलना संदिग्ध है. वान डेर डुसेन ने कहा,"यह आदर्श स्थिति नहीं है. हम देखेंगे कि कल क्या स्थिति रहती है. वह इस समय लय के लिये जूझ रहा है लेकिन टीम को उसकी जरूरत है."
दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी बार सेमीफाइनल 2015 में खेला था. आस्ट्रेलिया ने 2015 वनडे विश्व कप और 2021 टी20 विश्व कप जीता था. वान डेर डुसेन ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा,"मेरा मानना है कि इस बार सेमीफाइनल अलग होगा. आस्ट्रेलिया को हालांकि सेमीफाइनल खेलने और विश्व कप जीतने का अनुभव है लेकिन मैच के दिन जो टीम अपनी रणनीति पर अमल कर ले, वही जीतती है."
यह भी पढ़ें: AFG vs SA: 'करामाती' राशिद खान की गुगली के सामने चारों खाने चित हुए क्लासेन, विश्व कप में बनाया बवाली रिकॉर्ड
यह भी पढ़ें: "अगर फखर 20 या 30 ओवर तक..." इंग्लैंड के खिलाफ कैसे असंभव को संभव करेगी पाकिस्तान, बाबर आजम ने बताया पूरा प्लान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं