कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का 44वां मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान टॉस जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला काफी अहम है, क्योंकि उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ना सिर्फ जीतना होगा, बल्कि इतने बड़े अंतर से जीतना होगा कि टीम नेट रन रेट के मामले में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ दें. हालांकि, पाकिस्तान के लिए यह किसी असंभव को संभव करके दिखाने जैसे होगा. पाकिस्तान अगर इस मैच में पहले बल्लेबाजी करता तो उसके पास चांस अधिक थे, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने से पाकिस्तान की संभवानाएं लगभग खत्म सी हो गई हैं.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
हालांकि, पाकिस्तान अभी भी तकनीकी रूप से सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है. लेकिन समीकरण लगभग असंभव सा है. इंग्लैंड अगर 50 रन बनाती है तो पाकिस्तान को सिर्फ 2 ओवरों में जीतना होगा. अगर इंग्लैंड 100 रन बनाती है तो पाकिस्तान को 2.5 ओवरों में पाकिस्तान को रन रेच करना होगा. अगर इंग्लैंड 150 रन बनाती है तो पाकिस्तान को 3.4 ओवरों में जीतना होगा. इंग्लैंड अगर 200 रनों का स्कोर खड़ा करती है तो पाकिस्तान को सिर्फ 4.3 ओवरों में जीतना होगा. वहीं अगल इंग्लैंड ने 300 रन बनाए तो पाकिस्तान को सिर्फ 6.1 ओवरों में जीतना होगा. यानि पाकिस्तान को कम से कम इंग्लैंड को 100 रनों के अंतर पर रोकना होगा, तभी पाकिस्तान जीत पाएगी.
Pakistan's chances for semis; pic.twitter.com/mq9APyiZkW
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 11, 2023
पाकिस्तान को सेमीफाइनल में बने रहने के लिए इंग्लैंड को 168 रनों के अंदर रोकना होगा इसके बाद 29 गेंदों तक हर गेंद पर छक्के लगाने होंगे. ऐसे में पाकिस्तान 174 तक पहुंच जाएंगे, और 0.744 के नेट रन रेट पर समाप्त होंगे. लेकिन अगर इंग्लैंड 169 रन बना लेता है तो पाकिस्तान का नेट रन रेट न्यूजीलैंड से कम हो जाता है.
दूसरी तरफ यह मुकाबला इंग्लैंड के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि अगर इंग्लैंड इस मैच में हार जाएगी तो उसके लिए चैंपियंस ट्राफी के लिए क्ववालीफाई करना मुश्किल हो जाएगा. बांग्लादेश और नीदरलैंड्स अगर अपने आखिरी मैच जीत जाते हैं तो उनके 6 अंक हो जाएंगे और इंग्लैंड को बाहर बैठना पड़ेगा. चैंपियंस ट्राफी में आईसीसी विश्व कप 2023 में अंक तालिका में टॉप-7 टीमें रहेंगे. पाकिस्तान मेजबान के तौर पर बना रहेगा.
यह भी पढ़ें: AFG vs SA: 'करामाती' राशिद खान की गुगली के सामने चारों खाने चित हुए क्लासेन, विश्व कप में बनाया बवाली रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं