हाल के दिनों में केएल राहुल (KL Rahul) की शादी कब होगी, इसके लेकर हर तरफ खूब चर्चा हो रही है. रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया पर यह भी बात सामने आई थी कि सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) 3 महीनों के अंदर भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी. इन खबरों को लेकर अथिया ने रिएक्ट किया है और अपने सोशल मीडिया इंस्टास्टोरी पर पोस्ट शेयर कर उन लोगों को ट्रोल किया है जो ऐसी बातें लगातार कर रहे हैं. अथिया ने इंस्टास्टोरी पर एक स्क्रीन शॉट शेयर किया है जिसमें उन्होंने मजाकिया तौर पर लिखा है कि, मुझे उम्मीद है कि जो शादी 3 महीने में हो रही है उस शादी में मुझे निमंत्रण मिलेगा.'

अथिया ने इंस्टा स्टोरी पर स्क्रीनशॉट शेयर कर ऐसी खबरों को विराम लगाने का काम किया है. बता दें कि अथिया और राहुल 3 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. आईपीएल 2022 के दौरान अथिया लखनऊ सुपरजाएंट्स के मैच के दौरान स्टेडियम में आकर मैच भी देखती हुई नजर आईं थी. जिसके बाद से यह खबर सोशल मीडिया पर रिपोर्ट की जाने लगी थी कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि चोट की वजह से केएल राहुल इस समय टीम इंडिया से बाहर हैं. इसी साल टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाने वाला है. ऐसे में राहुल अपनी फिटनेस पर ध्यान लगाए हुए हैं.
हाल ही में राहुल और अथिया को एक साथ जर्मनी में देखा गया था जहां भारतीय क्रिकेट की सर्जरी हुई थी. खबर है कि राहुल एक महीने और क्रिकेट से दूर रहेंगे. चोट की वजह से ही राहुल इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए थे.
* Mohammed Shami का ऐतिहासिक कमाल, सबसे तेज बनाया यह रिकॉर्ड, वर्ल्ड के कई दिग्गज गेंदबाज पिछड़े
क्रिकेट से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं