Vaibhav Sooryavanshi: पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और पूर्व कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ आगामी तीन मैचों की एक दिवसीय श्रृंखला के लिए भारत की अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है. लेकिन 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को अंडर 19 भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है. ऐसे में फैन्स के मन में सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर ऐसा क्यों हुआ है. दरअसल, वैभव ने खुद को हाल के समय में टॉप परफॉर्मर के तौर पर स्थापित किया है और इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज में सीनियर टीम में डेब्यू भी किया. हालांकि, उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए अंडर-19 टीम में शामिल नहीं किया गया है और इसका कारण बीसीसीआई का एक खास नियम है.
साल 2016 में, बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को एक से ज्यादा U-19 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने से रोक दिया था, भले ही वे एलिजिबल हों. वाशिंगटन सुंदर इस नियम के कारण 2018 में U-19 वर्ल्ड कप नहीं खेल सके थे. उससे पहले, सरफराज खान, संदीप शर्मा, विजय जोल और अन्य ने कॉम्पिटिशन के कई U-19 एडिशन में हिस्सा लिया था. वैभव सूर्यवंशी पहले ही 2026 में U-19 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं और वह किसी दूसरे एडिशन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. इस वजह से, उन्हें U-19 प्लान में शामिल नहीं किया गया है.
जूनियर पुरुष चयन समिति ने घरेलू दौरे के लिए टीमों की घोषणा कर दी है, जिसका कार्यकाल जल्द ही समाप्त होने वाला है. जिसमें राजकोट में 18, 21 और 23 सितंबर को खेले जाने वाले तीन 50 ओवर के मैच शामिल हैं. इसके बाद राजकोट में 27 से 30 सितंबर तक और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम 'बी' ग्राउंड में 5 से 8 अक्टूबर तक खेले जाने वाले दो लाल गेंद के बहुदिवसीय मैच होंगे. 50 ओवर के मैच में उत्तराखंड के बल्लेबाज लक्ष्य रायचंदानी कप्तानी करेंगे, जबकि मध्य प्रदेश के बल्लेबाज यशबर्धन चौहान उनके उप-कप्तान होंगे. चौहान लाल गेंद वाले मैचों में कप्तानी संभालेंगे और रायचंदानी उनके उप-कप्तान होंगे.
लेग स्पिन ऑलराउंडर आर्यवीर और विकेटकीपर बल्लेबाज अन्वय को 15 सदस्यीय वनडे टीम में जगह मिली है, लेकिन दोनों ही वनडे मैचों के लिए चुनी गई टीम में शामिल नहीं हैं. आर्यवीर फिलहाल 2026 दिल्ली प्रीमियर लीग में वेस्ट दिल्ली लायंस के लिए खेल रहे हैं और अब तक सिर्फ दो मैच ही खेल चुके हैं.
वहीं, अन्वय ने जुलाई में श्रीलंका दौरे पर भारत की अंडर-19 टीम के लिए दो 50 ओवर के मैचों में 101 रन बनाए। उस दौरे पर भारत की अंडर-19 टीम 50 ओवर की सीरीज 2-1 से हार गई, लेकिन रेड बॉल सीरीज 1-0 से जीत ली। आर्यवीर के अलावा, मनल चौहान और चिगुरुपति वेंकट को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 ओवर के मैचों में शामिल किया गया है, जबकि सागर विर्क, अनमोलजीत सिंह और ईशान सूद को टीम से बाहर रखा गया है.
मल्टी-डे गेम्स टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज अभिप्रय बिस्वास (विकेटकीपर), इशान ओम, अयान अकरम, मोहित उलवा और आर्यन यादव को शामिल किया गया है, उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज आर्यन संदेश सकपाल, हेमचुदेशन जे, बीके किशोर, काव्या परेश पटेल और चिगुरुपति वेंकट को शामिल किया गया है.
वनडे मैचों के लिए भारत की यू19 टीम में लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशबर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट और काव्या पटेल है.
ये भी पढ़ें- कोलंबो टेस्ट ड्रॉ से बढ़ी टेंशन, अब WTC फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया के सामने क्या है गणित?
ये भी पढ़ें- अरशद नदीम से आगे नीरज चोपड़ा, नंबर 1 पर रुमेश थरंगा, वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप 10 में भारत के दो जैवलिन स्टार
ये भी पढ़ें- इमरान खान...विवियन रिचर्ड्स को लेकर कपिल देव ने चुनी अपने दौर की T20 प्लेइंग 11, किसी भारतीय को नहीं दी जगह
(IANS के इनपुट के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं