विज्ञापन

कोलंबो टेस्ट ड्रॉ से बढ़ी टेंशन, अब WTC फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया के सामने क्या है गणित?

Team India WTC Final Scenario: भारत की WTC उम्मीदें जिंदा, लेकिन गलती की गुंजाइश नहीं है. अब भारत को अपने बचे सभी टेस्ट मैचों में बेहतरीन परफॉर्मेंस करना होगा.

कोलंबो टेस्ट ड्रॉ से बढ़ी टेंशन, अब WTC फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया के सामने क्या है गणित?
Team India WTC Final Scenario: भारतीय टीम कैसे पहुंचेगी फाइनल में

India WTC Final Scenario Explain: कोलंबो टेस्ट मैच ड्रा होने से यकीनन भारतीय टीम को झटका लगा है. इस ड्रॉ से भारत को श्रीलंका के खिलाफ़ मैच से 16 पॉइंट्स मिले, जबकि ज्यादा से ज्यादा 24 पॉइंट्स मिलते हैं. इससे भारतीय टीम WTC प्वाइंट्स टेबल में 51.52% पॉइंट्स परसेंटेज के साथ पांचवें स्थान पर आ गया है. भारत के अभी इस साइकिल में सात टेस्ट बाकी हैं, जिसमें न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ दो टेस्ट और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट की घरेलू सीरीज शामिल है.भारत फिलहाल WTC तालिका में पांचवें स्थान पर है और उसका PCT लगभग 51.52% है .

7 टेस्ट में सभी टेस्ट मैच जीतना अहम

भारत के पास अभी 7 टेस्ट बचे हैं. न्यूजीलैंड में 2 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में 5 टेस्ट मैच, अब यदि भारत सभी 7 टेस्ट जीतता है उसका उसका PCT 70.37% तक पहुंच सकता है. यानी 7 में 6 जीत भारत को लगभग 64.8% PCT तक ले जा सकती हैं, जिससे फाइनल की दावेदारी मजबूत बन सकती है. बचे सात में से छह जीतने पर यह 64.8% के करीब पहुंच जाएगा, हालांकि इसका क्वालिफिकेशन इस बात पर निर्भर करेगा कि दूसरे दावेदार कैसा परफॉर्म करते हैं.

पिछले तीन WTC चक्रों के आंकड़े बताते हैं कि आखिरी कट-ऑफ बाकी साइकिल के हिसाब से काफी अलग हो सकता है. न्यूजीलैंड भारत के खिलाफ 70% पर फाइनल में पहुंचा, जबकि भारत ने वह साइकिल 72.2% पर खत्म किया था. दूसरी ओर अगले साइकिल में, ऑस्ट्रेलिया 66.67% पर फाइनल में पहुंचा, जबकि भारत 58.8% PCT के साथ फाइनल में पहुंचा था. सबसे हालिया साइकिल में साउथ अफ्रीका 69.44% के साथ टॉप पर रहा, जबकि ऑस्ट्रेलिया 67.54% के साथ क्वालीफाई करने में सफल रहा था. 

65%+ PCT से बढ़ जाती हैं फाइनल की उम्मीदें

ये आंकड़े बताते हैं कि 60 के आस-पास का PCT फाइनल में पहुंचने के लिए काफी हो सकता है, लेकिन कोई तय क्वालिफिकेशन मार्क नहीं है. साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया, जो अभी क्वालिफिकेशन रेस में सबसे आगे है. इस साल एक-दूसरे के खिलाफ सीरीज भी खेलेंगी. उन मैचों के नतीजे आखिर में क्वालिफिकेशन मार्क तय कर सकते हैं, ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की पांच टेस्ट मैचों की सीरीज अहम हो जाती है. भारत की हर जीत न सिर्फ उसके अपने PCT को बेहतर करेगी बल्कि ऑस्ट्रेलिया को उसी रेस में पीछे कर सकती है. 

लेकिन, एक ऐसा भी सिचुएशन है जिसमें भारत अच्छा परफॉर्मेंस करने के बाद भी फाइनल से बाहर हो सकता है. अगर भारतीय टीम न्यूज़ीलैंड में दोनों टेस्ट हार जाती है लेकिन ऑस्ट्रेलिया को उसके घर पर 5-0 से हरा देती है, तो उस स्थिति में भारत अपना सफर इस साइकिल में 59.26% PCT पर खत्म करेगा. इससे उसकी क्वालिफिकेशन की उम्मीदें दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर हो जाएंगी.

इसलिए, भारत के लिए समीकरण आसाना है.  अब भारत को हर हाल में कोशिश करनी होगा कि 7 में से 7 टेस्ट मैच जीते और एक भी मैच नहीं हारे, या फिर 7 में से 6 जीते और एक टेस्ट मैच ड्रा करे. ऐसी स्थिति में WTC फाइनल में पहुंचने के भारत के चांस बढ़ सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- अरशद नदीम से आगे नीरज चोपड़ा, नंबर 1 पर रुमेश थरंगा, वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप 10 में भारत के दो जैवलिन स्टार

ये भी पढ़ें- इमरान खान...विवियन रिचर्ड्स को लेकर कपिल देव ने चुनी अपने दौर की T20 प्लेइंग 11, किसी भारतीय को नहीं दी जगह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sri Lanka, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com