Abhishek Sharma Fifty Controversy: 26 जून को आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारत को 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा, भले ही भारतीय टीम को हार मिली लेकिन अभिषेक शर्मा ने अपनी तूफानी पारी से फैन्स का दिल जीत लिया. ओपनिंग करने वाले इस बल्लेबाज़ ने 20 गेंदों पर ज़बरदस्त 590 रन बनाए, लेकिन उनकी शानदार पारी बेकार चली गई क्योंकि 183 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम 148 रन पर आउट हो गई. एक ओऱ जहां भारत को हार मिली लेकिन वहीं, दूसरी ओर कुछ ऐसा हुआ जिसने कभी सोचा तक नहीं था. दरअसल, भारत की हार के तुरंत बाद अभिषेक शर्मा के अर्धशतक को अर्धशतक नहीं माना गया और उनके 50 रन में से एक रन काट लिए गए.
क्यों अभिषेक का अर्धशतक, 49 रन में हुआ तब्दील
अभिषेक शर्मा ने कल के मैच में आयरलैंड के खिलाफ सिर्फ़ 19 गेंदों पर 50 रन बनाए थे, लेकिन अब इसे 50 रन नहीं माना जाएगा, क्योंकि अधिकारियों ने बाद में उनके स्कोर से 1 रन कम कर दिया. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि भारत की पारी के दूसरे ओवर में उनके लगाए एक शॉट को 'लेग बाय' मान लिया गया है. उनका स्कोर 50 से बदलकर 49 कर दिया गया.
अर्धशतक को लेकर हुआ कंफ्यूजन
अभिषेक के स्कोर को लेकर कुछ कन्फ्यूजन पैदा हो गया, क्योंकि ब्रॉडकास्ट में दिखाया गया कि उन्होंने आठवें ओवर में लियाम मैकार्थी की गेंद पर सिंगल लेकर अपनी हाफ-सेंचुरी पूरी की. भारतीय डगआउट ने बाएं हाथ के इस बल्लेबाज की हाफ-सेंचुरी पर तालियां बजाईं और उन्होंने थंब्स-अप करके इसका अभिवादन भी स्वीकार किया. लेकिन इसके अगली ही गेंद पर अभिषेक आउट हो गए. बेंजामिन कैलिट्ज ने डीप मिड-विकेट पर उनका कैच पकड़ा. स्कोरकार्ड ग्राफिक्स में उनका स्कोर 20 गेंदों पर 50 रन दिखाया गया था.

हालांकि, बाद में दूसरे ओवर में लेग-बाय के करेक्शन के बाद उनके कुल स्कोर को बदलकर 49 कर दिया गया. ओवर की आखिरी गेंद पर, अभिषेक शर्मा ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ जय मूंड्रा की गेंद पर सिंगल लिया, जब गेंद शॉर्ट फाइन लेग की तरफ गई थी. बता दें कि मैदान पर मौजूद अंपायर ने इसे बल्ले से बने रन करार दिया था, लेकिन बाद में इसे 'लेग-बाय' में बदल दिया गया, जिससे भारतीय बल्लेबाज का स्कोर 50 से घटकर 49 हो गया.
ये भी पढ़ें- IND vs IRE: भारत की हार लेकिन अभिषेक शर्मा ने टी-20 में मचाया तहलका, 20 गेंद पर 50 रन बनाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें- आयरलैंड से मिली हार पर कोच गौतम गंभीर ने कुछ यूं किया रिएक्ट, कप्तान श्रेयस अय्यर से की बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं