Virat Kohli Motivational Quotes: कई बार हमारे दिमाग में एक सवाल आता है कि ऐसा हमेशा मेरे साथ ही क्यों होता है? मेहनत करने के बाद भी कई बार हमारे काम नहीं बनते या कभी जिंदगी हमारे हिसाब से नहीं चलती, जिसके वजह से हम परेशान हो जाते हैं, लेकिन हार नहीं मानते और ऐसा इसलिए क्योंकि हम सभी की जिंदगी में एक न एक इंसान ऐसा जरूर होता है जिसको देखकर कुछ न कुछ सीखते हैं. कई बार वो इंसान हमारे घर का ही होता है, तो कई बार हमारा पसंदीदा हीरो, एथलीट या रोल मॉडल हो सकता है, जिनको देखकर अक्सर हम आगे बढ़ते हैं. ठीक ऐसी ही सोच का एक मजबूत उदाहरण हैं क्रिकेटर Virat Kohli, जिन्होंने कहा,

यह सोच सिर्फ एक कोट नहीं, बल्कि एक ऐसी लाइफ फिलॉसफी है जो हर इंसान की जिंदगी को आसान बना सकती है.
विराट कोहली का ये क्वोट क्या सिखाता है?
जब भी हमे कोई चीज नहीं मिलती है, तो सोचने लगते है कि ये हमारी किस्मत में ही नहीं है, लेकिन सच्चाई तो ये है कि जो चीज देर से मिलती है, उसका फल ज्यादा मीठा होता है. इसलिए हमे कभी भी हिम्मत नहीं हरनी चाहिए.
जो लोग भगवान में नहीं मानते वो क्या करें?
हो सकता है कि कई लोग नास्तिक हो यानि वो व्यक्ति जो जो ईश्वर के अस्तित्व में विश्वास नहीं करता. वे इस क्वोट को अपनी जिंदगी में कुछ इस तरह उतार सकते हैं कि जिंदगी का अपना तरीका होता है सब कुछ देने का, इसलिए समय पर शक नहीं करना चाहिए. हमेशा मेहनत करते जो, चाहें कितनी भी मुश्किलें आ जाएं, एक दिन कुछ न कुछ न कुछ बेहतर जरूर मिलेगा.
इसे भी पढ़ें: दुनिया की 5 सबसे महंगी खाने की चीजें, एक किलो की कीमत में आ जाए लग्जरी कार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं