विज्ञापन

टीम इंडिया में कौन लेगा हार्दिक पांड्या की जगह? भारतीय कोच ने लिया इस ऑलराउंडर का नाम

शुक्रवार को मैच की पूर्व संध्या पर मीडिया के सामने आए भारत के सहायक कोच रियान टेन डोइशे ने कहा है कि नितीश कुमार रेड्डी, हार्दिक पांड्या के उत्तराधिकारी हो सकते हैं.

टीम इंडिया में कौन लेगा हार्दिक पांड्या की जगह? भारतीय कोच ने लिया इस ऑलराउंडर का नाम
Who Will Take Hardik Pandya Place in Team India

भारत के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने कहा है कि हार्दिक पांड्या के बाद तेज बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर नीतीश कुमार रेड्डी उनकी जगह लेने के लिए सबसे सही खिलाड़ी हैं. गौतम गंभीर एंड कंपनी बीते 18 महीनों से रेड्डी पर ध्यान दी रही है और टीम उन्हें अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए तैयार कर रही है. बीते कुछ समय में इसका असर भी दिखा है और गेंदबाजी में रेड्डी की रफ्तार भी बढ़ी है. हार्दिक आईपीएल में चोटिल हुए थे और उसके बाद से एक्शन से दूर है. अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए स्क्वाड में उनकी जगह फिनसेट पर निर्भर थी. 

अगर हार्दिक वनडे फॉर्मेट में वापसी करते हैं तो उनमें और रेड्डी में से किसी एक को ही जगह मिलेगी. लेकिन सहायक कोच टेन डोशेट का मानना ​​है कि ज़्यादा से ज़्यादा ऑलराउंडर होने से भारत को इस फ़ॉर्मेट में ज़रूरी बैलेंस मिलेगा, जिसकी अभी कमी है. टेन डोइशे ने शुक्रवार को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर कहा,"जब हार्दिक फिट होते हैं, तो वे ज़ाहिर तौर पर टीम में एक अलग तरह की खूबी लाते हैं क्योंकि वे बहुत मज़बूत बैटर और बेहतरीन फिनिशर हैं. ऐसे फिनिशर मिलना मुश्किल है जो आपको ओवर भी डालकर दे सकें." 

टेन डोइशे ने आगे कहा,"जैसा कि मैंने नीतीश के बारे में कहा, पिछले 18 महीनों में उन्होंने दिखाया है कि वे इस टीम के लिए, खासकर इस फ़ॉर्मेट में, कितने अहम हो सकते हैं. मुझे लगता है कि उनका शरीर और मज़बूत होता जा रहा है और मुझे लगता है कि वे हार्दिक की जगह लेने के लिए या उनके बैक-अप के तौर पर सबसे सही खिलाड़ी हैं."

रेड्डी के अलावा भारत ने हर्षित राणा को भी मौके, दिए हैं, जो बॉलिंग ऑलराउंडर है.  दक्षिण अफ़्रीका और न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ पिछली वनडे सीरीज में हर्षिण राणा ने निचले क्रम में बल्लेबाजी की है. उनकी अर्द्धशतकीय पारी ने अच्छे संकेत दिए हैं, लेकिन उन्हें काफी सफर तय करने की जरूरत है. अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ सीरीज़ के लिए भारत ने गुरनूर बरार को टीम में शामिल किया, जो एक और तेज़ गेंदबाज़ हैं और बल्लेबाज़ी में भी काम आ सकते हैं. लेकिन टेन डोशेट का कहना है कि उन्हें मुख्य रूप से बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर देखा जाना चाहिए.

टेन डोइशे ने आगे कहा,"मैं अब भी यही कहूंगा कि उनमें से ज़्यादातर खिलाड़ी बॉलिंग ऑलराउंडर हैं. लेकिन निश्चित रूप से, दूसरे खिलाड़ियों को भी योगदान देते और अपने खेल पर काम करते देखना अच्छा है - जैसे गुरनूर और हर्षित, वे भी बॉलिंग ऑलराउंडर हैं. लेकिन यह बात कि हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो नंबर 9 पर बल्लेबाज़ी कर सकते हैं - और ज़ाहिर है कि अगले 14-15 महीनों को देखते हुए यह बहुत अहम होगा, खासकर दक्षिण अफ्रीका में जब आप तीन प्रॉपर सीमर्स के साथ खेलना चाहेंगे - तो उन खिलाड़ियों को बल्लेबाज़ी करने की ज़रूरत होगी. तो हां, ऑलराउंडर और तेज़ गेंदबाज़ों के मामले में कई अच्छे संकेत मिल रहे हैं."

यह भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले अदला-बदली, लखनऊ और दिल्ली के बीच होगा सबसे बड़ा ट्रेड, ऋषभ पंत की होगी 'घर वापसी'

यह भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए किया क्वालिफ़ाई, चौथे स्थान पर रहे, रुमेश पथिरागे रहे नंबर 1 पर

लेखक के बारे में
img
मोहित झा
सब एडिटर
10वीं कक्षा में पढ़ते हुए जब पहली बार एनडीटीवी के लिए क्रांति संभव को एक वीडियो रिकॉर्ड करते देखा, उसी पल यह तय हो गया था कि आगे चलकर इसी संस्थान का ह... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Hardik Himanshu Pandya, Kaki Nitish Kumar Reddy, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com