विज्ञापन

IPL 2027 से पहले अदला-बदली, लखनऊ और दिल्ली के बीच होगा सबसे बड़ा ट्रेड, ऋषभ पंत की होगी 'घर वापसी'

लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ असफल कार्यकाल के बाद, विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स में वापसी कर सकते हैं, बता दें कि आईपीएल 2026 में लखनऊ की टीम का बेहद ही खराब परफॉर्मेंस रहा था.

IPL 2027 से पहले अदला-बदली, लखनऊ और दिल्ली के बीच होगा सबसे बड़ा ट्रेड, ऋषभ पंत की होगी 'घर वापसी'
IPL 'Trade' On The Cards: Rishabh Pant vs Kuldeep Yadav

Rishabh Pant And Kuldeep Yadav: ऋषभ पंत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. खबर है कि पंत लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम को छोड़कर दिल्ली कैपिटल्स की टीम में वापस जा सकते हैं, तो वहीं, स्पिनर कुलदीप यादव लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम का हिस्सा बन सकते हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ऋषभ पंत संजीव गोयनका की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स को छोड़कर दिल्ली कैपिटल्स में वापस जा सकते हैं. उन्हें LSG ने रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन वे सिर्फ दो साल बाद ही टीम छोड़ सकते हैं. इस डील में दूसरी तरफ स्पिनर कुलदीप यादव हैं, जो दिल्ली छोड़कर LSG में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.  

रिपोर्ट के अनुसार, इस डील पर तेजी से काम चल रहा है और जल्द ही ऑफिशियली इसका ऐलान हो जाएगा. दिल्ली कैपिटल्स ने पंत के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस कदम के तहत पंत की सैलरी में काफी कटौती होने की उम्मीद है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: BCCI

दरअसल, यह खबर तब आई है जब पंत ने लखनऊ की कप्तानी छोड़ने का अनुरोध किया था, जिसे आईपीएल 2026 में टीम के सबसे खराब प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी ने स्वीकार कर लिया है.  LSG ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में इतिहास रचा था, जब इस फ्रेंचाइजी ने पंत को अपनी टीम में शामिल करने के लिए 27 करोड़ रुपये खर्च किए थे. जो किसी एक खिलाड़ी के लिए आईपीएल ऑक्शन में लगी अब तक की सबसे बड़ी रकम थी. बता दें कि यह खरीदारी दिल्ली कैपिटल्स के साथ पंत के आठ साल के कार्यकाल के खत्म होने के बाद हुई थी. टीम के प्रदर्शन और अपनी भूमिका को लेकर हुए मतभेदों की खबरों के बाद दिल्ली ने पंत को रिटेन नहीं किया था. 

Latest and Breaking News on NDTV

दूसरी ओर आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेले कुलदीप यादव लखनऊ की टीम में पंत की जगह ट्रेड किए जा सकते हैं. बता दें कि कुलदीप का परफॉर्मेंस आईपीएल 2026 में बेहद ही खराब परफॉर्मेंस रहा था. कुलदीप ने 12 मैचों में सिर्फ़ 10 विकेट ही ले पाए और एक समय तो उन्हें टीम से बाहर भी कर दिया गया था. अपने IPL करियर में पहली बार, एक ही सीजन में उनकी इकॉनमी रेट 10 से ज़्यादा रही थी. बता दें कि दिल्ली ने कुलदीप को ₹13.25 करोड़ में रिटेन किया था.

पंत की सैलरी से 12 करोड़ की कटौती !

पंत के ट्रेड में सबसे बड़ी रुकावट उनकी 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड-तोड़ सैलरी थी. किसी भी फ्रेंचाइजी के लिए इतनी ज्यादा फीस वाले खिलाड़ी को टीम में शामिल करना तुरंत मुमकिन नहीं था. रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि पंत इस बदलाव को आसान बनाने के लिए अपनी सैलरी कम करने को तैयार हो गए, ठीक वैसे ही जैसे पिछले सीज़ृन में राजस्थान रॉयल्स से जुड़ते समय रवींद्र जडेजा ने किया था. माना जा रहा है कि पंत की नई फीस उनकी मौजूदा सैलरी के आधे से थोड़ी ज़्यादा होगी, सूत्रों के मुताबिक, पंत लगभग ₹15 करोड़ की फीस पर सहमत हो गए हैं. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स में कुलदीप की फीस ₹13.25 करोड़ ही रहेगी. 

ये भी पढ़ें-  ये लड़की वैभव जैसी बवाल निकली, वनडे में मार दी ट्रिपल सेंचुरी, बिहार क्रिकेट का नया बवंडर!

ये भी पढ़ें-  श्रीसंत ने हरभजन सिंह को बॉक्सिंग रिंग में लड़ने की दी चुनौती, थप्पड़ कांड में फूटा गुस्सा

लेखक के बारे में
img
विशाल कुमार
चीफ सब एडिटर
बिहार के छोटे से शहर मुंगेर से पढ़ाई के लिए दिल्ली आया. बाद में बोलने और लिखने का शौक था तो भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता का कोर्स किया. बीते करीब 1... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rishabh Rajendra Pant, Lucknow Super Giants, Delhi Capitals, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com