भारतीय टीम अभी अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है. टीम इंडिया इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर जाएगी. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अभी टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है. लेकिन इस दौरे को लेकर एक बड़ी खबर आई है. हार्दिक पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए हैं, जबकि विराट कोहली का फिटनेस टेस्ट होगा और उसके आधार पर आगे फैसला लिया जाएगा. बता दें, भारत और इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई से पहले पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज होगी, इसके बाद दोनों देशों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेला जाएगी. वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई को बर्मिंघम में होगी. जबकि लॉर्ड्स में सीरीज का तीसरा और आखिरा मैच खेला जाएगा.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीता. कोहली ने इसमें अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने फाइनल में अर्द्धशतक लगाया था. उसके बाद से कोहली एक्शन से दूर हैं. कोहली को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई और इसके चलते ही वह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेले. कोहली का 26 जून को इंग्लैंड में ही फिटनेस टेस्ट होगा और उसमें अगर वह पास करते हैं तो सीरीज के लिए उन्हें चुना जाएगा. जबकि हार्दिक पांड्या का नहीं चुना जाना तय है.
अच्छी बात यह है कि कप्तान रोहित शर्मा के अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ पहले दो वनडे में खेलने के बाद इंग्लैंड सीरीज़ के लिए चुने जाने की उम्मीद है. उनके तीसरे वनडे में भी खेलने की उम्मीद है. इससे पहले, BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारत के रोडमैप पर बातचीत "पब्लिक के लिए नहीं है", उन्होंने अलग-अलग खिलाड़ियों और टीम में उनके भविष्य के बारे में किसी भी चर्चा में शामिल होने से इनकार कर दिया.
जब भी भारतीय टीम के 2027 वर्ल्ड कप कैंपेन की कोई बात होती है, तो अनुभवी रोहित शर्मा और विराट कोहली चर्चाओं के केंद्र में होते हैं. लेकिन सैकिया का कहना है कि "बोर्ड रूम में स्ट्रेटेजिक चर्चा" को अंदर ही रहने देना सबसे अच्छा है. कोहली और रोहित वनडे विश्व कप में खेलने के लिए प्रतिबद्ध हैं लेकिन चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने इस बात पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी है कि क्या टीम में इन दोनों दिग्गजों को जगह मिलेगी या नहीं.
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए दो नए युवा चेहरों को जगह दी गई है. पहले दो वनडे में प्रयोग करने के बाद टीम मैनेजमेंट की नजर तीसरे वनडे में भी यह काम जारी रखने की होगी. इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर तय किया जाएगा कि किसे इंग्लैंड दौरे के लिए जगह मिलेगी. टीम का ऐलान अगले सप्ताह होने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: लाल मिट्टी की पिच क्या असर दिखाएगी, कैसा रहेगा मौसम, व्हाइट वॉश पर होगी भारत की नजरें, प्लेइंग XI में बदलाव तय
यह भी पढ़ें: 'पता नहीं उसे दोबार कब मौका मिलेगा' गौतम गंभीर- शुभमन गिल से हुई इस बल्लेबाज को मौका देने की मांग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं