जुझारू अंदाज में क्रिकेट खेलने के लिए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का दुनिया भर में उदाहरण दिया जाता है. यह टीम एक अलग ही सोच, नजरिए के साथ क्रिकेट खेलती है. और इसी शैली के साथ ऑस्ट्रेलिया ने कई खिताब जीते हैं. बहरहाल, हाल ही में जब एक इंटरव्यू में जब ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कर चुके स्टीव स्मिथ से पूछा गया है कि उन्हें भारतीय खिलाड़ियों में कौन ऑस्ट्रेलियाई दिखाई पड़ता है, तो उन्हें तुरंत ही विराट कोहली का नाम लिया और ज्यादातर प्रशंसक भी स्मिथ की बात से सहमत होंगे.
यह भी पढ़ें: 'कोहली से 'बहुत महंगी' पड़ी दोस्ती', जानें फाफ डु प्लेसी ने ऐसा क्यों कहा?
स्टार-स्पोर्ट्स पर कार्यक्रम में एक सवाल के जवाब में स्मिथ ने कहा, 'मेरा मानना है कि विराट सोच और एक्शन के मामले में ऑस्ट्रेलियाई हैं. जिस तरह से वह मुकाबले में उतरते हैं, जिस तरह से वह चैलेंज स्वीकार करते हैं और विरोधी टीम पर हावी होने की कोशिश करते हैं, वह उन्हें ऑस्ट्रेलियाई जैसा बनाता है.
पूर्व कप्तान ने कहा, 'हां, मैं कहूंगा कि वह भारतीय खिलाड़ियों में शायद सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई जैसे हैं. यहां ऐसा कुछ नहीं है कि मुझे उसे हराना है या ऐसा कुछ और. यह तो बस मैदान पर जाकर खेलने, जितने ज्यादा रन हो सके बनाने और ऑस्ट्रेलिया को सफलता दिलाने में मदद करने के बारे में है.असल में बात इसी की है.' स्मिथ ने कहा, 'हम दोनों के संबंध काफी अच्छे हैं, हम बीच-बीच में एक-दूसरे को संदेश भी भेजते रहते हैं. और देखिए, वह एक बेहतरीन इंसान और ज़ाहिर तौर पर एक शानदार खिलाड़ी हैं.'
न्यूजीलैंड में उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे कोहली
हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खत्म हुई सीरीज कोहली के चाहे वालों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी. विराट ने एक मैच में जब 74 रन की पारी खेली, तो उम्मीद थी कि बाकी मैचों में भी उनके बल्ले का जलवा देखने को मिलेगा. लेकिन इसके बाद कोहली बाकी सभी मैचों में नाकाम रहे. और उन्होंने खत्म हुई 5 मैचों की सीरीज के 4 मैचों में 21.50 के औसत से सिर्फ 86 ही रन बनाए. वैसे इतने पर भी सबसे ज्यादा रन और औसत में कोहली तीसरे नंबर पर रहे. पहले पर विल यंग (40.50 ) और दूसरे पर सेईफर्ट (27.50) रहे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं