वेलिंगटन टेस्ट में शतक जड़ने से केवल हेनरी निकोल्स सुर्खियों में नहीं है. खेल के पहले दिन उनकी पत्नी लूसी ओ'सुलिवन ने भी सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया. उन्हें पूरे दिन अपने पति का उत्साहवर्धन करते हुए पाया गया. यह मौका इसलिए भी विशेष बन गया. क्योंकि निकोल्स ने अपनी पत्नी के जन्मदिन पर ऐतिहासिक पारी खेली है. दिन का खेल समाप्त होने के बाद बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी पत्नी के समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया और अपने परिवार की मौजूदगी को लेकर भावुक संदेश दिया. जिसके बाद हर किसी का ध्यान लूसी ओ'सुलिवन की तरफ न चाहते हुए भी चला गया है और वह मौजूदा समय में चर्चा का विषय बनी हुई हैं.
कौन हैं लूसी ओ'सुलिवन?
लूसी ओ'सुलिवन न्यूजीलैंड के इंटरनेशनल क्रिकेटर हेनरी निकोल्स की पत्नी हैं. लूसी आमतौर पर मीडिया की नजरों से दूर ही रहती हैं. यही नहीं उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा सार्वजनिक सुर्खियों से दूर ही रखा है. हालांकि, वेलिंगटन टेस्ट में भारत के खिलाफ हेनरी निकोल्स के शतक के बाद उन्हें उनका उत्साह बढ़ाने हुए देखा गया. जिसके बाद से वह सुर्खियों में हैं.

2021 में हेनरी और लूसी ने की थी शादी
हेनरी ने 23 मई साल 2021 में अपनी लंबे समय की गर्लफ्रेंड लूसी ओ'सुलिवन से शादी किया था. उस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से पुष्टि की थी कि वह लूसी के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं.

शादी से पहले लंबे समय तक हेनरी और लूसी ने एक दूसरे को किया डेट
हेनरी निकोल्स और लूसी ओ'सुलिवन ने शादी से पहले काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया. फिर जाकर उन्होंने शादी करने का फैसला लिया. उन्होंने अपनी शादी काफी सादगी और निजता को ध्यान में रखते हुए किया था.
यह भी पढ़ें- 'गेंद पर नजर रखता हूं', भारत के खिलाफ महारिकॉर्ड बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान, बताया फॉर्म का राज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं