विज्ञापन

'गेंद पर नजर रखता हूं', भारत के खिलाफ महारिकॉर्ड बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान, बताया फॉर्म का राज

वेलिंगटन टेस्ट में शतक जड़कर ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ एक कैलेंडर ईयर में तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया. इस उपलब्धि के बाद उन्होंने हेनरी निकोल्स की तारीफ की और बताया कि अलग-अलग फॉर्मेट में सफलता का उनका मूल मंत्र क्या है.

'गेंद पर नजर रखता हूं', भारत के खिलाफ महारिकॉर्ड बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान, बताया फॉर्म का राज
ग्लेन फिलिप्स
@CricCrazyJohns/X

वेलिंगटन टेस्ट के दूसरे दिन ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक पूरा किया. जिसके साथ ही वह भारत के खिलाफ एक कैलेंडर ईयर में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. विशेष उपलब्धि को किस नजरिए से देखते हैं? इस बारे में जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'जाहिर तौर पर हमने इस साल भारत के खिलाफ काफी अच्छी क्रिकेट खेली है. उनके खिलाफ हमारे कुछ शानदार दौर रहे हैं. टीम के साथ मैदान पर उतरकर अच्छा प्रदर्शन करना काफी मजेदार रहा है. मगर आज जिस तरह से 'टो' (हेनरी निकोल्स) ने बल्लेबाजी की. वह काफी शानदार था. कुल मिलाकर पूरी टीम ने बेहतरीन जज्बा और संघर्ष दिखाया.'

ग्लेन फिलिप्स ने जब पूछा गया कि आप तीनों फॉर्मेट में बेहतरीन लय को किस तरह से बरकरार रखते हैं? जिसके जवाब में उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि हर फॉर्मेट के हिसाब से गेम प्लान में थोड़ा बदलाव करना पड़ता है. वनडे क्रिकेट टेस्ट क्रिकेट से थोड़ा अलग है. टेस्ट क्रिकेट टी20 क्रिकेट से बिल्कुल अलग है. मेरा प्रयास यही रहता है कि चीजों को जितना हो सके उतना सरल रखूं. गेंद पर नजर बनाए रखूं और हर फॉर्मेट में अपनी पारी को ज्यादा से ज्यादा लंबा ले जाने का प्रयास करूं.'

वेलिंगटन टेस्ट की पहली पारी में ही ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा शतक 

वेलिंगटन टेस्ट की पहली पारी में ही ग्लेन फिलिप्स भारत के खिलाफ शतक जड़ने में कामयाब रहे. सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 29 वर्षीय बल्लेबाज ने कुल 216 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 54.62 की स्ट्राइक रेट से 118 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से क्रिकेट प्रेमियों को 14 चौके देखने को मिले. मुकाबले के दौरान उन्हें आकाश दीप ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. दीप ने पहली पारी में उन्हें बोल्ड किया. 

यह भी पढ़ें- बैनक्रॉफ्ट ने पहना कुर्ता, माथे पर लगाया तिलक, फिर काटा 34वें जन्मदिन का केक, आपने देखा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Zealand, India, Glenn Dominic Phillips, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com