पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को करारी मात दी
लंदन:
भारत को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली पाकिस्तानी टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने अपने गेंदबाजों को जीत का श्रेय देते हुए कहा कि उनकी टीम के पास खोने के लिए कुछ नहीं था, लिहाजा वे खुलकर खेले.
सरफराज ने कहा, 'भारत से पहला मैच हारने के बाद मैंने अपनी टीम से कहा कि टूर्नामेंट अभी खत्म नहीं हुआ है. हम उस हार से उबरकर अच्छा खेले... खिताब अपने नाम किया.' उन्होंने कहा, 'इसका पूरा श्रेय गेंदबाजों - आमिर, हसन अली, शादाब, जुनैद और हफीज को जाता है. यह युवा टीम है और सभी बहुत अच्छा खेले. यह खिताब हमारा मनोबल बढ़ाएगा. हम ऐसे खेले मानो खोने के लिए कुछ नहीं है और अब हम चैंपियन हैं.'
उन्होंने कहा, 'मेरे लिए, टीम के लिए और देश के लिए यह बड़ा पल है. मैं अपने मुल्कवासियों का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने हमारा साथ दिया.' शतक जमाने वाले फखर जमां की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, 'वह बेहतरीन खिलाड़ी है. यह उसका पहला आईसीसी टूर्नामेंट था और वह चैंपियन की तरह खेला. वह पाकिस्तान के लिए महान खिलाड़ी साबित होगा. उम्मीद है कि आगे भी अच्छा खेलता रहेगा.'
मैन ऑफ द टूर्नामेंट हसन अली ने कहा कि दबाव के बिना खेलना उनकी सफलता की कुंजी साबित हुई. उन्होंने कहा, 'मैं लगातार सीख रहा हूं. मैंने कोई दबाव लिए बिना गेंदबाजी की और उसका फल मिला. हम सभी के लिए यह खास पल है.'
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sarfraz Ahmed, India Vs Pakistan, Champions Trophy Final, Virat Kohli