पश्चिम बंगाल के हल्दिया रिफाइनरी की नैफ्था पाइपलाइन में आग लग गई है, जिसमें कई लोग झुलस गए हैं. बताया जा रहा है कि आग मंगलवार सुबह करीब 4 बजे के आसपास लगी और देखते ही देखते ये फैलती चली गई. इस भीषण आग में अब तक 15 कर्मचारियों के घायल और झुलसने की खबर है. हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.
हल्दिया रिफाइनरी में नैफ्था पाइपलाइन में लगी आग में झुले कर्मचारियों को इलाज के लिए हल्दिया सब-डिविजनल अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Haldia Refinery, Haldia Refinery Fire, Naphtha Pipeline Fire