Narendra Modi Stadium, record in ODI: भारतीय टीम 12 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सीरीज का तीसरा वनडे (IND vs ENG, 3rd ODIs) मैच खेलने मैदान पर उतरेगी. भारत पहले ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है और अब ऐसे खिलाड़ियों को मौका देने की कोशिश करेगा जो अभी तक इस सीरीज में नहीं खेले हैं, जिनमें ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह शामिल हो सकते हैं. अब तक भारत ने इंग्लैंड को हर विभाग में पछाड़ा है और दोनों वनडे चार विकेट से जीते हैं. रविंद्र जडेजा छह विकेट लेकर भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं, जबकि शुभमन गिल ने दोनों मैचों में अर्धशतक लगाए हैं. मेजबान टीम अब तीसरा वनडे मैच को जीतकर सीरीज क्लीन स्वीप करना चाहेगी. जिससे 19 फरवरी से दुबई में शुरू हो रही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत का आत्मविश्वास चरम पर पहुंच जाए.
ऋषभ पंत की हो सकती है वापसी
भारत की संभावित 11- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अब नजर डालते हैं कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में वनडे क्रिकेट में भारत का रिकॉर्ड कैसा रहा है.
भारत ने इस मैदान पर अब तक कुल पांच वनडे मैच खेले हैं, जिनमें से चार जीते हैं और केवल एक मैच में हार मिली है. भारत ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपना पहला वनडे 6 फरवरी 2022 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था और यह मुकाबला छह विकेट से जीता था. कोविड नियमों की वजह से उस सीरीज के तीनों मैच इसी मैदान पर खेले गए थे, भारत ने दूसरा मैच 44 रन से और तीसरा मैच 96 रन से जीता था.
इसके बाद भारत ने इस मैदान पर 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के लीग मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था.हालांकि, भारत को इस मैदान पर अपनी पहली वनडे हार 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली, जब ऑस्ट्रेलिया ने उसे हराकर छठी बार खिताब जीता.इस मैच में ट्रैविस हेड ने 137 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था.
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का रिकॉर्ड (ODI)- India's match-by-match ODI record at Narendra Modi Stadium, Ahmedabad:
| किस टीम के खिलाफ | परिणाम | जीत-हार का अंतर | तारीख |
| वेस्टइंडीज | जीत | 6 विकेट | 6 फरवरी 2022 |
| वेस्टइंडीज | जीत | 44 रन | 9 फरवरी 2022 |
| वेस्टइंडीज | जीत | 96 रन | 11 फरवरी 2022 |
| पाकिस्तान | जीत | 7 विकेट से | 14 अक्टूबर 2023 |
| ऑस्ट्रेलिया | हार | 6 विकेट से | 19 नवंबर 2023 |
(अरिंदम के इनपुट के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं